JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

भारतीय जनता पार्टी ने जनजातीय सलाहकार परिषद का किया बहिष्कार

बाबूलाल बोले- परिषद की नियमावली असंवैधानिक

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड सरकार की ओर से गठित ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल को असंवैधानिक बताते हुए आज हो रही इसकी बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है. भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के इस निर्णय की जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें – सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम को हाइकोर्ट से राहत

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार ने जनजातीय सलाहकार परिषद की जो नियमावली बनाई है, असंवैधानिक है. परिषद के अध्यक्ष मुख्यमंत्री ही होंगे, यह प्रावधान ही गलत है. होना यह चाहिए कि इसका अध्यक्ष ट्राइबल समुदाय से हो. उन्होंने टीएसी में आदिम जनजाति और महिला का प्रतिनिधित्व नहीं दिए जाने पर भी विरोध जताया. भाजपा विधायक दल के नेता ने कहा कि सरकार ने जिस तरीके से टीएसी का गठन किया है, वह संविधान की भावनाओं के विपरीत है.

इसे भी पढ़ें – कश्मीर में फिर बड़े आतंकी हमले की कोशिश! अब कालूचक मिलिट्री स्टेशन के पास दिखे 2 ड्रोन, सेना की फायरिंग 

Related Articles

Back to top button