Budget 2021

प. बंगाल के लिए 25 हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं

New Delhi : वित्त मंत्री ने विधानसभा चुनाव वाले राज्य पश्चिम बंगाल के लिए 25,000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की घोषणा की.

उन्होंने कहा कि 1100 किलोमीटर लंबी नेशनल हाईवे वर्क्स केरल में होगा. इस पर 65 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे. मुंबई-कन्याकुमारी कॉरिडोर इसका हिस्सा होगा. वहीं, 6500 किलोमीटर हाईवे बंगाल में बनाया जायेगा. इस पर 25 हजार करोड़ रुपए खर्च किये जायेंगे. इसमें कोलकाता-सिल्लीगुड़ी रोड का रिपेयर भी शामिल है.

भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत 3 हजार किलोमीटर से ज्यादा बन चुके हैं. 8 हजार किलोमीटर का कॉन्ट्रैक्ट मार्च तक दिया जाएगा. रोड इन्फ्रा और इकॉनमिक कॉरिडोर पर काम हो रहा है. 3500 किलोमीटर लंबी लड़क तमिलनाडु में बन रही है. मदुरै-कोल्लम कॉरिडोर शामिल है.

वित्त मंत्री ने कहा कि रेलवे डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर, NHAI के टोल रोड, एयरपोर्ट जैसे संसाधनों को असेट मोनेटाइजेशन मैनेजमेंट के दायरे में लाया जाएगा.

Related Articles

Back to top button