
♦जमीन से जुड़े मामले में देवघर उपायुक्त के आदेश पर दर्ज प्राथमिकी की जांच पर रोक
Ranchi : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम को हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में सोमवार को सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने जमीन से जुड़े मामले में देवघर उपायुक्त के आदेश पर दर्ज प्राथमिकी की जांच पर रोक लगा दी है. अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है. अब इस मामले में 8 सितंबर को सुनवाई होगी.
इसे भी पढ़ें – कश्मीर में फिर बड़े आतंकी हमले की कोशिश! अब कालूचक मिलिट्री स्टेशन के पास दिखे 2 ड्रोन, सेना की फायरिंग
अनामिका गौतम की ओर से इस संबंध में झारखंड हाइकोर्ट में याचिका दाखिल कर दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की गयी है. सुनवाई के दौरान अधिवक्ता प्रशांत पल्लव ने बताया कि सिविल मामले में उपायुक्त को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश देने का अधिकार नहीं है. इसके अलावा इसी मामले से संबंधित दर्ज प्राथमिक को पूर्व में हाइकोर्ट द्वारा खारिज किया जा चुका है. इसलिए इस मामले को भी निरस्त किया जाये. इस पर अदालत ने जांच पर रोक लगाते हुए राज्य सरकार से जवाब तलब किया.
इसे भी पढ़ें – अब चीन और पाकिस्तान के अंदर तक घुस कर आग बरसाएगा भारत ! अग्नि प्राइम का सफल परीक्षण



