
New Delhi : सलमान खान (Salman Khan) की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई (Radhe Your Most Wanted Bhai) ने आखिरकार ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक दे दी है. बीते साल ईद पर यह फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी.
इस फ़िल्म के निर्देशक प्रभु देवा हैं. जो सलमान को इससे पहले फ़िल्म वांटेड और दबंग 3 में निर्देशित कर चुके हैं. फ़िल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी की जोड़ी बनी है. फ़िल्म में रणदीप हुड्डा,जैकी श्रॉफ और गौतम गुलाटी की भी अहम भूमिका है.
इसे भी पढें :कोविशील्ड की दो डोज के बीच बढ़ा अंतराल, अब 12-16 सप्ताह के बीच लगेगा
कैसी है फिल्म ?
आखिर में सलमान खान की यह एक और कमज़ोर फ़िल्म है. सलमान खान की चित परिचित मसाला फिल्मों की तरह कॉमेडी,ड्रामा,पंचेस वाले डायलॉग और एक्शन तो है लेकिन इमोशन नहीं है. जिससे इस फ़िल्म को देखते हुए कोई कनेक्शन नहीं बन पाता है. बस यही लगता है कि फ़िल्म कब खत्म होगी.
सलमान और टीम कितना भी इस बात को नकारे कि यह फ़िल्म वांटेड से प्रेरित नहीं है लेकिन सलमान का लुक और अंदाज़ पूरी तरह से वांटेड वाला ही है साथ ही दिशा पाटनी का ट्रैक भी आएशा टाकिया की याद दिलाता है.
सलमान की मसाला फिल्मों में यूं भी कहानी कभी ज़्यादा महत्वपूर्ण नहीं होती है लेकिन मनोरजंन खूब होता है लेकिन इस बार मनोरजंन भी गायब है.
सलमान खान को देखने भर से अगर आप एंटरटेन हो सकते हैं तो ही यह फ़िल्म देख सकते हैं वरना और कुछ भी ऐसा इस फ़िल्म में नहीं है जो आपको एंटरटेन कर सकें.
इसे भी पढें :सरकार का ऐलान- अगले हफ्ते से रूसी वैक्सीन स्पूतनिक बाजार में उपलब्ध होगी
फ़िल्म का क्लाइमेक्स
फ़िल्म की कहानी की तरह क्लाइमेक्स भी बहुत ही ज़्यादा कमज़ोर है. सलमान जिस तरह से कार से हेलीकॉप्टर में जम्प करते हैं. वो बचकाना सा लगता है. साउथ की कई फिल्मों में वैसे स्टंट आम हैं. घिसे पिटे एक्शन के बाद राधे,राणा का खात्मा कर देता है और शुक्र है कि फ़िल्म भी खत्म हो जाती है.
फैंस का रिएक्शन
सलमान खान के साथ सबसे प्लस प्वाइंट ये भी है कि इन फैन फ्लोइंग जबरदस्त है. इनकी अधिकतर फिल्में बहुत स्तरीय कहानी नहीं रहने के बाद भी सिर्फ सलमान खान के एक्शन, डांस और गीतों की बदौलत हिट कर जाती हैं. इस फिल्म को भी उनके कई फैंस ने पसंद किया है.
#Radhe ⭐⭐⭐⭐🌟
Action packed entertainer from the school of PrabhuDeva sir style with tighten storyline reminds me lots of wanted but with new essence. RnadeepHooda is just topping the show with #SalmanKhan in washroom fight scene 🔥🔥#RadheYourMostWantedBhai must watched 💥— BATMAN🦇😷 (@AJAY_ARMYY) May 13, 2021
राधे रिलीज होते ही क्रैश हुआ Zee5 का सर्वर
सलमान खान की फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गई. आलम ये था कि राधे के रिलीज होते ही Zee5 सर्वर क्रैश हो गया था. जिसके बाद Zee5 की टीम ने स्थिति को तुरंत संभाला और करीब एक घंटे बाद एप ने काम करना शुरू किया.
इसे भी पढें :इजरायल और फिलिस्तीन की जंग में उतरे क्रिकेटर इरफान पठान और एक्ट्रेस कंगना रनौत




