
Dhanbad: शॉर्ट सर्किट के कारण बिचाली लदे ट्रक में आग लग गयी. जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया. ग्रामीण और अग्निशमन विभाग के अथक प्रयास के कारण ट्रक को जलने से बचा लिया गया. लेकिन ट्रक में लदे बिचाली पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. घटना के संबंध में ट्रक चालक ने बताया कि मैथन मोड़ में तार की चपेट में आने से शॉर्ट सर्किट हो गयी.
इसे भी पढ़े: एचईसी के मजदूरों की समस्याओं को ले जनता मजदूर यूनियन का आंदोलन तेज होगा: रमेन्द्र
पूरी गाड़ी में आग लग गयी. यह बिचाली पश्चिम बंगाल वर्धमान से कुमारधुबी में खाली ले जाया जा रहा था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग को दी. जिसके बाद दमकल के चार वाहन मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. आग लगने की वजह से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गई थी. प्रशासन एवं अग्निशमन विभाग ने घंटो बाद यातायात चालू करवाया. घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.
इसे भी पढ़े: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: धनबाद रेलवे स्टेशन में महिलाएं संभाल रही हैं सारे काम




