DhanbadJharkhandNEWS

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: धनबाद रेलवे स्टेशन में महिलाएं संभाल रही हैं सारे काम

Dhanbad: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर धनबाद रेल मंडल के धनबाद रेलवे स्टेशन को पूरी तरह से आधी आबादी को समर्पित कर दिया गया. टिकट काउंटर से लेकर पूछताछ केंद्र और टिकट चेकिंग का जिम्मा महिलाओं ने थामा.

साथ ही धनबाद से खुलने वाली ट्रेन भी महिलाओं के हाथों में सौंप दी गई. जिसे रेलवे की एक अच्छी पहल माना जा रहा है. महिलाओं ने सारी जिम्मेवारी बखूबी निभाई और यह साबित कर दिया कि महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है महिलाएं सारे काम कर सकती हैं.

इसे भी पढ़ें: JHARKHAND BUGET SESSION :  झारखंड की जेलों में उन्नत तकनीक से लैश 5जी नेटवर्क जैमर जल्द लगायेगी सरकार

Related Articles

Back to top button