
Shahjahanpur : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दिनदहाड़े (lawyer was shot dead inside the court in broad daylight in Shahjahanpur) कोर्ट के अंदर एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह थाना सदर बाजार स्थित तीसरी मंजिल में बने एसीजेएम ऑफिस गए थे. आरोपी ने वकील को पीछे से सिर में गोली मारी. इसके बाद वह तमंचा मौके पर छोड़कर भाग निकला.
सोमवार को यह वारदात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर हुई. वकील भूपेंद्र सिंह (Lawyer Bhupendra Singh) कोर्ट की तीसरी मंजिल में एसीजेएम ऑफिस की ओर जा रहे थे, तभी किसी ने तमंचे से उन पर फायर कर दिया. गोली सिर के पीछे के (bullet hit the back of the head) हिस्से में लगी. मौके ( died on the spot) पर ही उनकी मौत हो गई.
जिस वक्त वारदात हुई उस वक्त ऑफिस में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए काफी देर तक किसी को पता नहीं चल सका. बाद में एक क्लर्क वहां पहुंचा, तो भूपेंद्र सिंह को जमीन पर पड़े हुए थे और उनके सिर से खून निकल रहा था. सूचना मिलते ही एसपी एस आनंद, डीएम इंद्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे. पुलिस अब कोर्ट के (Police is now checking the CCTV footage of the court) सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
इसे भी पढ़ें :नॉन-नेट फेलोशिप खत्म करने की तैयारी में सरकार, शिक्षाविदों ने कहा- गरीब और ग्रामीण विद्यार्थियों को होगा नुकसान
सीसीटीवी फुटेज देखेगी पुलिस
#UPDATE | Accused lawyer in the murder case of another lawyer at court complex in Shahjahanpur arrested. The accused has confessed to his crime, the murder took place due to an old dispute: ADG Law & Order, Prashant Kumar
(File photo) pic.twitter.com/ma4H4LmdLe
— ANI UP (@ANINewsUP) October 18, 2021
कोर्ट परिसर में तमंचे के साथ दाखिल होने पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हो सकेगा कि चूक कहां हुई. इससे यह भी पता चल सकेगा कि आरोपी बाहर का है या कोर्ट परिसर का ही है. उसका कितने दिनों से यहां आना जाना था, इसकी भी जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनावः सीटों के आरक्षण में बदलाव, रांची की पंचायतों में दिख सकते हैं नये चेहरे




