
♦सिमडेगा जिला ने दी जमीन की जानकारी लेकिन पार्क के लिए उपयुक्त नहीं
Ranchi : राज्य में सोलर पार्क बनाने की योजना अब तक पूरी नहीं हो सकी है. जरेडा की ओर से इस साल से इस योजना पर काम किया जा रहा है. योजना केंद्र सरकार की है. जिसके तहत राज्य के कुछ चिन्हित जिलों में सोलर पार्क बनाने की योजना है. जेरडा की ओर से पहले ही इस मामले में जिलों से जमीन की मांग की गयी थी. लेकिन अब तक किसी भी जिला में जमीन फाइनल नहीं हो पाया है. इस कारण योजना धरातल में नहीं उतर पा रही है. लॉकडाउन के बाद सिमडेगा जिला से लगभग डेढ़ एकड़ जमीन इस योजना के लिए दी गयी. जिसके बाद जरेडा की टीम ने जमीन का दौरा किया. इस दौरान सोलर पार्क के लिए जमीन सही नहीं पायी गयी. इसके साथ ही रांची, गढ़वा, देवघर में भी सोलर पार्क बनाने की योजना है लेकिन जमीन आवंटित नहीं होने के कारण योजना अधूरी है. बता दें राज्य में पिछले कुछ सालों से सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है. जिसके तहत इन योजनाओं पर काम किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – मोनी मिसिंग केस की गुत्थी सुलझी! पुलिस बोली- पति ने ही हत्या कर जला दी थी लाश
योजना दो-तीन जगह एक साथ शुरू करने की है
जरेडा से यह जानकारी मिली कि ये सिर्फ अभी प्रस्ताव है. पार्क बनाने में केंद्र सरकार मदद करेगी. जमीन फाइनल होने के बाद केंद्र सरकार से इसकी फंडिंग पर बात की जायेगी. जानकारी मिली है कि जरेडा की ओर से एक साथ दो-तीन जगहों पर सोलर पार्क शुरू करने की योजना है. लेकिन जमीन की उपलब्धता नहीं हो पाने के कारण कोशिश है कि पायलट स्तर पर एक जगह से भी योजना शुरू कर ली जाये. फिलहाल इसमें समय लेगेगा. केंद्र सरकार की एजेंसी सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से इस पर काम किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें – एमएस धौनी को ICC ने दिया दशक का बेस्ट स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड
सोलर पार्क के फायदे
सोलर पार्क राज्य में सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए बनाया जायेगा. जिसके तहत एक चिन्हित क्षेत्र में सोलर पार्क नुमा प्लांट बनाया जायेगा. जहां से सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जायेगा. इस प्लांट से उत्पादित बिजली जिलों में दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें – पटना से बना था डॉन दाऊद के करीबी अब्दुल माजिद कुट्टी का पासपोर्ट



