Crime NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchi

50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय गिरोह का कुख्यात अपराधी मोहना जसीडीह से गिरफ्तार

Ranchi: अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े कुख्यात और पचास हजार रुपए के इनामी मोहना ठाकुर को बिहार पुलिस ने देवघर जिले के जसीडीह से गिरफ्तार किया है. बिहार एवं झारखंड पुलिस का वांछित कुख्यात मोहन ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए बिहार सरकार ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित किया था. भागलपुर पुलिस ने मोहना को उस वक्त गिरफ्तार किया जब आरोपी बासुकीनाथ मंदिर में पूजा कर लौट रहा था.

मोहना गिरोह का रहा है आतंक

बरारी व मनिहारी के गंगा दियारा इलाके में मोहना गिरोह का आतंक रहा है. किसानों से रंगदारी वसूलना, फसल लूट व दियारा में मवेशी चराने के एवज में पशुपालक किसानों से लेवी वसूलने का काम मोहना गिरोह करता था. दियारा की सैकड़ों एकड़ जमीन पर मोहना गिरोह का कब्जा था. साहिबगंज से आने वाली गिट्टी लदे ट्रकों से भी मोहना गिरोह रंगदारी वसूलता था. गंगा नदी में नाव परिचालन व पानी उतरने के बाद बन आए कोल डाभ में मछली मारने के एवज में भी मोहना का गिरोह रंगदारी वसूलता था. दियारा में वर्चस्व की लड़ाई में आए दिन दूसरे आपराधिक गिरोह से मोहना की हिंसक झड़प होती रहती थी.

एक वर्ष से पुलिस को दे रहा था चकमा

पिछले वर्ष दिसंबर माह में बरारी थाना क्षेत्र के बकिया डहरा दियारा में गैंगवार की घटना के बाद से ही मोहना फरार था. पुलिस छापामारी में गिरेाह के कई सदस्यों की गिरफ्तारी पूर्व में हुई है. मोहना का दायां हाथ माना जाने वाला शार्प शूटर दतला ने कुछ दिन पूर्व न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था. पांच बार मोहना पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. हाल ही में मोहना पर इनाम की राशि 50 हजार से बढ़ाकर दो लाख करने का प्रस्ताव भी पुलिस मुख्यालय को भेजा गया था. दियारा में मोहना की टोह लेने को लेकर ड्रोन कैमरे की मदद लेने का प्रस्ताव भी जिला पुलिस को भेजा था. 11 माह से जिला पुलिस को चकमा देने में सफल रहा मोहना को भागलपुर पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया.

नेपाल में 4 साल तक जेल की सजा काट चुका हैं मोहना

जानकारी के मुताबिक मोहन ठाकुर कटिहार में हुए गैंगवार का मुख्य अभियुक्त है. इसके अलावा पड़ोसी देश नेपाल के विराटनगर में एक आपराधिक मामले में वह चार साल तक जेल की सजा काट चुका है. बिहार एवं झारखंड पुलिस का वांछित कुख्यात मोहना भागलपुर एवं कटिहार जिलो के टॉप दस कुख्यातों में वह शामिल था. कुख्यात मोहना के विरुद्ध हत्या, अपहरण, डकैती, रंगदारी आदि के कुल तीस मामले भागलपुर, कटिहार, मुंगेर और झारखंड के साहेबगंज जिलों के विभिन्न थानों में दर्ज है. सर्वाधिक 22 मामले सिर्फ कटिहार जिले में दर्ज है.

Related Articles

Back to top button