JharkhandRanchi

JharkhandCongress : धूमधाम से मना 136वां स्थापना दिवस, डॉ उरांव ने कहा- धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद कायम रहने से देश एक रहेगा

Ranchi  : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सोमवार को अपना 136वां स्थापना दिवस मना रहा है. इस बाबत प्रदेश कांग्रेस ने भी रांची स्थित पार्टी मुख्यालय सहित सभी जिला मुख्यालयों में झंडोत्तोलन कर और तिरंगा यात्रा निकाल कर स्थापना दिवस मनाया. प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में राजधानी में स्थापना दिवस समारोह में पार्टी के कई दिग्गज नेता, विधायक सहित कार्यकर्ता उपस्थित हुए.

कार्यक्रम में शामिल होनेवाले नेताओं में सांसद गीता कोड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक बंधु तिर्की, राजेश कच्छप, रामचन्द्र सिंह, भूषण बाड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय जैसे नेता थे. डॉ उरांव ने झंडोत्तोलन कर उपस्थित सभी कांग्रेसजनों सहित प्रदेशवासियों को भी शुभकामनाएं दीं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि देश तभी एक रहेगा जब तक धर्मनिरपेक्षता एवं समाजवाद कायम रहेगा. हम लोग ऐसी राष्ट्रीय पार्टी के सदस्य हैं, जिसका अपना एक गौरवशाली इतिहास है.

इसे भी पढ़ें – हेमंत सरकार का एक सालः नक्सलियों की दहाड़ पर दबिश, या तो मारे गए या सलाखों के पीछे

शहीदों को श्रद्धांजलि

तिरंगा यात्रा कांग्रेस भवन से आरंभ होकर शहीद चौक होते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंचा, जहां परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. उसके बाद शहीद स्थल जाकर झारखंड के शहीदों को माल्यार्पण कर नमन किया गया. इसके बाद यात्रा कचहरी चौक होते हुए राजभवन के समक्ष समापन स्थल पर पहुंची और वहां मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दौरान कई पार्टी नेताओं को सम्मानित भी किया गया.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज देश के किसान लगातार महीने भर से तीन काले कानूनों के विरोध में आंदोलनरत हैं. उनकी बातें नहीं सुनी जा रही हैं. पिछले दरवाजे से कृषि क्षेत्र में भी पूंजीवाद का प्रवेश कराया जा रहा है. जबकि कांग्रेस पार्टी पूर्व पीएम स्वर्गीय इंदिरा गांधी द्वारा मजबूत हरित क्रांति को कमजोर करने की कोशिश तथा देश के 62 करोड़ अन्नदाताओं के पक्ष में सड़क से लेकर सदन तक आवाज बुलंद कर रही है. हम अपने किसान भाइयों को भरोसा दिलाते हैं कि सोनिया गांधी-राहुल गांधी के नेतृत्व में किसानों की आवाज को बुलंद करने का काम करते रहेंगे.

स्वागत भाषण प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने किया. उन्होंने कहा कि आज देश को कांग्रेस की नीति-सिद्धांतों की सबसे ज्यादा आवश्यकता है. हमने त्याग और बलिदान के उदाहरण दिये हैं.

इसे भी पढ़ें – डीजीपी ने चेताया, फ्री लैपटॉप देने का वादा करनेवालों से बचें, साइबर अपराधी आपकी निजी जानकारी चुराना चाहते हैं

देश अनचाहे संकट की गिरफ्ता में घिरता जा रहा

सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि देश पुनः एक अनचाहे संकट की गिरफ्त में घिरता जा रहा है. इसलिए आज की तिरंगा यात्रा में शामिल सभी कांग्रेसजनों को यह संकल्प लेना होगा कि देश की एकता और अखंडता के लिए हमें संघर्ष का रास्ता भी अपनाना पड़े तो पीछे नहीं हटना होगा.

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह पार्टी के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि अतीत में पार्टी के मील के पत्थर रहे सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों को सम्मानित करने का निर्णय स्वागतयोग्य है. क्योंकि यही वो पूंजी है जो देश और समाजहित में कार्य करते हुए अर्जित की है, इनका सम्मान जरूरी था. उन्होंने कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है लेकिन हमें अपनी गति को और तेज करना पड़ेगा. वर्ष 2021 की शुभकामना देते हुए कहा कि संगठन सरकार और संघर्ष का मेल आवश्यक है. अतः सभी कांग्रेसजनों को इस चुनौती को स्वीकार करना होगा.

इसे भी पढ़ें – पटना से बना था डॉन दाऊद के करीबी अब्दुल माजिद कुट्टी का पासपोर्ट

Related Articles

Back to top button