Corona_UpdatesMain Slider

उधर रूस ने कोरोना वैक्सीन लाने का ऐलान किया, इधर सोना-चांदी की कीमत में भारी गिरावट

News Wing Desk

कोरोना को लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर कितना बड़ा खेल चल रहा है, यह अब साफ होने लगा है. ताजा खबर यह आ रही है कि उधर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने वैक्सीन लाने का ऐलान किया और इधर सोने व चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट होने लगी. गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आयी है.

इसे भी पढ़ें – रूस के वैक्सीन बना लेने के बाद WHO की स्थिति “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे” वाला

7 साल की सबसे बढ़ी गिरावट

वर्ल्ड मार्केट में सोना और चांदी की कीमत जो पिछले कुछ महीनों से दिन दुनी रात चौगुनी रफ्तार से बढ़ रही थी. अब एकाएक उसकी कीमत धड़ाम हो गयी है. 12 अगस्त की सुबह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत 5 फीसदी से ज्यादा गिर गयी है. चांदी उससे ज्यादा गिरी है. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1,317 रुपये प्रति दस ग्राम तक सस्ता हो गया है. वहीं, एक किलोग्राम चांदी के दाम 2943 रुपये घट गये. यह एक दिन में सोने में आयी 7 साल की सबसे बड़ी गिरावट बतायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें – कोरोना वैक्सीन पर बोला WHO : रूस को आगे नहीं बढ़ना चाहिए

और गिर सकती हैं कीमतें

रूस की इस घोषणा के बाद एक्सपर्ट्स का कहना है कि घरेलू बाजारों में सोने की कीमतें और गिर सकती हैं. मौजूदा स्तर से कीमतें 5-8 फीसदी तक गिरने की संभावना जतायी जा रही है.

यह बात पहले से ही कही जा रही है कि सोने-चांदी के भाव दो परिस्थितियों में बहुत तेजी से बढ़ते हैं. पहली जब दुनिया में युद्ध की स्थिति हो और दूसरी जब किसी महामारी के संकट में दुनिया फंसी हुई हो. क्योंकि दोनों वक्त में रोजगार खत्म होते हैं. उद्योग व व्यवसाय को बड़े झटके लगते हैं. बैंकों का ब्याज दर महंगाई दर से भी कम हो जाता है. तब जिनके पास पैसे होते हैं, वह सोना-चांदी में निवेश करना शुरू कर देते हैं.

इसे भी पढ़ें – माफिया और विभाग की मिलीभगत से हो रहा है बालू का अवैध कारोबार, DC की एक रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button