DhanbadJharkhandSci & Tech

#Dhanbad: ट्रिनिटी ग्रुप ऑफ कंपनीज ने सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए बनाया ई-रिक्शा

Ranjit  Kumar  Singh

Dhanbad : इस समय पूरा देश कोविड-19 से लड़ रहा है. कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग सबसे जरूरी हो गयी है.

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना शायद ही मुमकिन हो. इसलिए सरकार ने सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लॉकडाउन के दौरान बंद कर दिया है.

लेकिन इस बीच एक ट्रिनिटी ग्रुप ऑफ कंपनीज द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इस रिक्शा में ड्राइवर सहित पांच लोगों के बैठने की जगह है.

कंपनी की ओर से यह दावा किया गया है कि कोई भी सवार एक-दूसरे को स्पर्श नहीं कर पायेगा.

इसे भी पढ़ें – #Lockdown: पांडिचेरी में फंसे झारखंड के 30 छात्र, सरकार से घर वापसी की लगा रहे गुहार

हर सवारी के लिए बनाया गये हैं अलग-अलग सेक्शन

कंपनी की ओर से यह बताया गया है कि हर सवार के लिए अलग-अलग सेक्शन तैयार किया गया है. इसमें पैसेंजर और चालक के बीच में दूरी उपलब्ध है.

साथ ही साथ ई रिक्शा में सैनिटाइजर की भी व्यवस्था है ताकि पैसेंजर चढ़ते समय और उतरने के बाद अपने हाथों को सैनिटाइज कर सकें.

वहीं ट्रिनिटी ग्रुप ऑफ कंपनीज के अधिकारी मनोहर कुमार ने बताया कि इस ई रिक्शा से कम लागत में अधिक दूरी तय कर सकते हैं.

सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए एक बार में चालक सहित 5 लोग आराम से अपनी यात्रा तय कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें – मृतक के घर सांत्वना देने पहुंचीं झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने उड़ायी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

ई रिक्शा में रहेगी सैनेटाइजर की भी व्यवस्था

मनोहर कुमार ने बताया कि हमारे ई रिक्शा में सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए केबिन भी बनाया गया है, जिसमें एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के संपर्क में नहीं आ सकता है.

यात्रियों के लिए ई रिक्शा में सैनिटाइजर की भी व्यवस्था है ताकि कोई भी यात्री बिना हाथ सैनेटाइज किए हुए ई रिक्शा में नही चढ़ सके.

उन्होंने बताया कि फिलहाल इसका ट्रायल किया जा रहा है. अगर प्रयोग सफल रहा तो इसे बाजार में लाने की तैयारी की जायेगी.

इसे भी पढ़ें – #JPSC आंदोलनकारी उम्मीदवारों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, 6ठी सिविल सेवा परीक्षा की त्रुटियों से कराया अवगत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button