DhanbadJharkhand

मृतक के घर सांत्वना देने पहुंचीं झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने उड़ायी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Dhanbad : देश में लगातार कोरोना कि संक्रमण बढ़ता जा रहा है. लॉकडाउन 1.0 से ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की जा रही है. लेकिन धनबाद के झरिया विधानसभा में आज झरिया विधायक सोशल डिस्टेंसिंग कि धज्जियां उड़ाती दिखीं.

पूर्णिमा सिंह आज झरिया विधानसभा क्षेत्र के चासनाला में बीती रात सेल के खान हादसे में हुई मजदूर की मौत के बाद मृतक मजदूर के घर पहुंची थीं. लेकिन इस दौरान वे लॉकडाउन के नियमों को भूल गयीं. मृतक के घर से आने – जाने के दौरान काफी संख्या में लोग उनके साथ दिखे.

उनके समर्थकों ने सोशल डिस्टेंसिंग का बिल्कुल ही पालन नहीं किया. और न ही विधायक ने अपने समर्थकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा.

इसे भी पढ़ेंः 400 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को प्रतिदिन अंजुमन की रसोई से मिल रहा है खाना और इफ्तार

विधायक की कार्यशैली पर उठने लगे हैं सवाल

एक ओर जिला प्रशाशन और विशेषज्ञ लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दे रहे हैं. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी बात कह रहे हैं. इसके बाद भी विधायक द्वारा ऐसा कार्य करके दूसरे लोगों की जान भी खतरे में डालना विधायक कि कार्यशैली पर कई सवाल खड़े करता है.

तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि कैसे झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं. कोरोना के इस भयावह संकट के बीच भी वे अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षा के कारण अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः #Palamu और Garhwa के क्वारंटाइन सेंटरों में अव्यवस्था की शिकायत, उपायुक्तों ने दिखायी गंभीरता, कहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तो कहीं मौके पर जाकर ली गयी स्थिति की जानकारी

भाजपा ने की एफआईआर करने की मांग

झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह की इस हरकत पर  विपक्ष के लोग कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं ने इसका विरोध भी करना शुरू कर दिया है.

साथ ही कांग्रेस विधायक पूर्णिमा सिंह की इस गैरजिम्मेदाराना हरकत के बाद उनके खिलाफ एफआईआर की भी मांग भाजपा की ओर से की जा रही है.

इसे भी पढ़ेंः #RIMS में चल रहे ‘लालू लंगर’ से हर दिन भूख मिटा रहे 700 गरीब, मछली-चिकेन का भी मिल रहा जायका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button