DhanbadJharkhand

धनबाद : नियोजन की मांग लेकर सात दिन से अनशन में बैठे हैं चार युवक, आत्मदाह की चेतावनी

Dhanbad : धनबाद के बीसीसीएल ब्लाक के अंतर्गत बेनीडीह में संचालित कोयला उत्खनन करने वाली अम्बे आउटसोर्सिंग कंपनी परिसर के नजदीक इंटक के बैनर तले चार युवक 28 अगस्त से आमरण अनशन में नियोजन की मांग को लेकर बैठे हैं. अनशन में बैठे चार युवकों को सात दिन हो चुका है, लेकिन इन सात दिनों में बीसीसीएल के कोई अधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचा. इतना ही नहीं आउटसोर्सिंग कंपनी परिसर के कोई अधिकारी कर्मी भी देखने तक एक बार नहीं पहुंचे.

इसे भी पढ़ें :पति ने पत्नी को ड्राइवर के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा

सात दिनों से आमरण अनशन में बैठे युवकों की स्थिति बिगड़ चुकी है. बीडीओ, सीओ ने अनशन को समाप्त करने का आग्रह किया है, लेकिन अनशन में बैठे युवक नियोजन की मांग पूरा नहीं होने तक अनशन में बैठे रहने की बात कहे हैं. सात दिनों बाद भी कोई पहल नहीं होने पर युवक मेराज खान 2 सितंबर को आत्मदाह की बात कह रहा है.

इसे भी पढ़ें :JHARKHAND: अब सरकारी खजाने से 40 हजार रुपये तक का मोबाइल ले सकेंगे मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी

Related Articles

Back to top button