Bihar

#Patna : बिहार में बढ़ते कोरोना केस के बीच स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार का तबादला, पर्यटन सचिव बनाया गया

Patna : बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार का तबादला कर दिया गया है. उन्हें पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

संजय कुमार की जगह पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव उदस सिंह कुमावत को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. नीतीश सरकार ने आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को हटाने का फैसला किन परिस्थितियों में लिया इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है.

बिहार में काफी संख्या में प्रवासी मजदूर घर वापसी कर रहे हैं. उनके आने से कोरोना के मामलों  में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. बिहार सरकार कोरोना संक्रमित मरीजों को 21 दिन क्वारंटाइन सेंटर में रख रही है. क्वारंटाइन सेंटर से भी आये दिन खराब व्यवस्था की शिकायतें मिल रही हैं. काफी संख्या में मजदूरों के आने से उनके क्वारंटाइन की व्यवस्था करनी पड़ रही है.

इसे भी पढ़ें – #CoronaOutbreak: देश में पिछले 24 घंटे में 5,611 नये मामले, मरने वालों की कुल संख्या पहुंची 3,303

दो साल पहले झारखंड से बिहार आये थे संजय कुमार

1990 बैच के आइएएस अधिकारी संजय कुमार दो साल पहले झारखंड से वापस बिहार आये थे. उस वक्त उन्हें स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गयी थी. कोरोना महामारी के समय वह लगातार मीडिया में आंकड़े जारी कर रहे थे.साथ ही कोरोना से लड़ाई में जो भी निर्णय लिये जा रहे थे, उका अनुपालन कराने में योगदान दे रहे थे. अब उन्हें पर्यटन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत को अब बड़ी जिम्मेदारी देते हुए स्वास्थ्य का प्रधान सचिव बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें – जनवरी में हुए चीन के साथ ‘ऐतिहासिक’ व्यापार समझौते पर अब ट्रम्प ने कहा – बदल गया विचार

संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1,579

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1579 मामले अब तक सामने आ चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 60 नये मामले आये हैं. बिहार में कोरोना वायरस से अब तक कुल नौ मरीजों की मौत हो चुकी है. बिहार में अब तक कोरोना वायरस के संदिग्ध 53,175 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 548 मरीज ठीक हो चुके हैं.

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले पटना में आये हैं जिनकी संख्या 167 है. इसके बाद मुंगेर में 133, रोहतास में 91, बेगूसराय में 82, मधुबनी में 79, नालंदा में 78, खगड़िया में 70, बक्सर एवं गोपालगंज में 64-64, भागलपुर में 59, जहानाबाद में 58, बांका में 51, सिवान में 45, कैमूर में 44, नवादा में 41, भोजपुर में 38, कटिहार में 35, पूर्णिया में 31, मुजफ्फरपुर में 30, सुपौल में 27, औरंगाबाद में 26, पश्चिम चंपारण में 25, शेखपुरा में 24, दरभंगा एवं सहरसा में 22-22, मधेपुरा में 20, पूर्वी चंपारण में 19, अरवल में 17, समस्तीपुर में 16, वैशाली एवं जमुई में 15-15, लखीसराय, किशनगंज एवं सारण में 14-14, गया में 11, सीतामढ़ी में नौ, शिवहर में पांच तथा अररिया में 4 मामले प्रकाश में आये हैं.

इसे भी पढ़ें – धनबाद :  सुपर साइक्लोन अम्फान के कारण रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, कच्चे घर में रहनेवालों को सरकारी भवनों में शिफ्ट करने का आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button