Corona_Updates

#WelcomeHome : हैदराबाद से लौटे 44 लोगों का धनबाद क्लब में गुलाब के फूलों से किया गया स्वागत

Dhanbad : कोविड-19 के कारण घोषित लॉकडाउन में हैदराबाद में फंसे धनबाद के विभिन्न प्रखंडों में रहनेवाले लोगों को हटिया स्टेशन से लेकर कार्यपालक दंडाधिकारी अमर प्रसाद शनिवार की सुबह धनबाद क्लब पहुंचे. कार्यपालक दंडाधिकारी ने बताया कि 1 मई को सभी 44 लोग रात 11:15 बजे ट्रेन से हटिया स्टेशन पहुंचे. सभी की थर्मल स्क्रीनिंग और मेडिकल जांच की गयी.

इसके बाद धनबाद लाने के लिए 2 बसों का प्रबंध किया गया था. एक बस में 20 तथा दूसरी बस में 24 लोगों को बैठा कर रात 1:00 बजे रांची से धनबाद के लिए रवाना किया गया था. बस में सैनिटाइजर, मास्क, पानी की बोतल, हल्का नाश्ता करा कर शनिवार की सुबह सभी को सकुशल लेकर धनबाद पहुंच गये. धनबाद क्लब में गुलाब फूल से सभी का स्वागत भी किया गया.

मजदूरों को सूखा राशन देकर विदा किया गया.

इसे भी पढ़ें – रेमडेसिविर :  जानिये उस दवा के बारे में जिसे अमेरिका ने कोरोना के खिलाफ जंग में दी है अब मंजूरी

धनबाद क्लब में अनुमंडल दंडाधिकारी राज महेश्वरम, पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था मुकेश कुमार, अपर समाहर्ता (आपूर्ति) संदीप कुमार दोराईबुरू, जिला आपूर्ति पदाधिकारी भोगेंद्र ठाकुर, एनडीसी  अनुज बांडो, प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय रजक, धनबाद थाना प्रभारी संजीव तिवारी, धनबाद सदर के सर्कल इंस्पेक्टर जीएस प्रसाद ने आगंतुकों का स्वागत किया. धनबाद क्लब के ओयस्टर सभागार में सभी लोगों के लिए कुर्सियां लगा कर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए बैठने का प्रबंध किया गया था. उन्हें ब्रेकफास्ट कराया गया.

मेडिकल जांच में स्वस्थ्य पाये गये सभी

स्वास्थ्य विभाग के डॉ बिजेंदर कुमार, कपिल कुमार, सुशील मंडल और भुवन चंद्र मंडल ने थर्मल स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य जांच की. सभी का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया. हाथ पर स्याही से होम क्वारंटाइन की स्टैंपिंग भी की गयी. फिर सूखा राशन देकर सभी को अपने प्रखंडों के लिए छोटे वाहन से रवाना किया गया. हैदराबाद से लौटने वालों में लोयाबाद, बासुदेवपुर, बाघमारा, टुंडी, बलियापुर, झरिया तोपचांची, गोविंदपुर प्रखंड के 21 से 45 वर्ष के लोग शामिल थे. इन लोगों ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया.

इसे भी पढ़ें – प्रवासी मजदूरों को वापस लाने का झारखंड सरकार ने जारी किया निर्देश, जानिये वापसी के लिये क्या-क्या है जरूरी

मजदूरों ने कहा - खत्म होने लगी थी घर लौटने की उम्मीद

हैदराबाद से लौटनेवाले गुड्डू कुमार राम, बबला बाउरी,  मुकेश कुमार मुर्मू ने बताया कि लॉकडाउन घोषित होने के कारण उन्होंने विभिन्न तरह की परेशानियों का सामना किया. अपने घर लौटने की सभी उम्मीद क्षीण हो गयी थी. लेकिन जब उन्हें समाचार मिला कि झारखंड के लिए ट्रेन का प्रबंध किया गया है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. धनबाद में उनका इस कदर स्वागत किया जायेगा ऐसी भी कल्पना नहीं की थी. उन्होंने बताया कि हटिया स्टेशन पर उतरने के बाद उन्हें आरामदायक बसों में बैठा कर धनबाद लाया गया. यहां भी विशेष व्यवस्था की गयी थी. घर तक पहुंचाने का प्रबंध जिला प्रशासन ने किया था. इसके लिए सभी ने धनबाद के उपायुक्त  अमित कुमार सहित पूरे जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया.

इसे भी पढ़ें – #Lockdown : 1393 बच्चों को लेकर कोटा से शनिवार की रात रवाना होगी स्पेशल ट्रेन, जांच के बाद भेजा जायेगा घर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button