Corona_Updates

@FightAgainstCorona : संथालपरगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज करा रहा जानवरों को भोजन

Deoghar: लॉकडाउन की वजह से मनुष्य से लेकर जानवरों तक को भोजन के लिए जूझना पड़ रहा है. इसी को देखते हुए संथालपरगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से सेवा के तहत बेजुबान जानवरों को भोजन उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया गया है.

इसे भी पढ़ें – रांची के हिन्दपीढ़ी इलाके के लोग क्यों जला रहे अखबारों को !

इसके तहत सड़कों पर घूमनेवाली गाय, बैल, सांढ़ आदि पशुओं को भोजन कराया जा रहा है. शहर के बैधनाथपुर, बेलाबान, बिलासी, ठाढ़ीदूलमपुर और बाबा मंदिर के आसपास के चालीस स्थानों को चिन्हित किया गया है. इन स्थानों पर गाय, बैल, भैंस, बछड़ा आदि के लिए, भोजन स्वरूप चोकर, नारा, कुट्टी आदि की आपूर्ति की जा रही है. साथ ही पानी और साफ सफाई से संबंधित अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रहा हैं.

चैंबर ऑफ कॉमर्स का सराहनीय कदम

चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा बेजुबानों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था करना सराहनीय है. इस तरह की पहल अन्य शहरी इलाके में भी हो तो लॉकडाउन में बेजुबान जनवरों को भोजन मिल सकेगा.

इसे भी पढ़ें – #Lockdown: झारखंड में लॉकडाउन उल्लंघन के 655 मामलों में अब तक 3049 लोग बनाये गये हैं आरोपी, 1242 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button