Crime News

लॉकडाउन में ब्राउन शुगर की सप्लाई करने से पहले दो अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

Ranchi: कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जहां पुलिस लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन करा रही है वहीं अपराधी इन दिनों ब्राउन शुगर की तस्करी में लगे हुए हैं. इसी दौरान मंगलवार को नामकुम थाना की पुलिस में सिदरोल से सैकड़ों पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार हुए अपराधियों में मो.जाहिद उर्फ सोनू उर्फ काली और मो.शब्बीर अली शामिल हैं. दोनों डोरंडा के रहने वाले हैं. मो.जाहिद आर्म्स एक्ट और ब्राउन शुगर बेचने के आरोप में दो बार जेल जा चुका है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से जो स्कूटी बरामद की है संभवतः वह चोरी की ही बतायी जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें – whatsapp पर खबरें भेजना मुश्किल, न्यूज विंग की खबरें पढ़ते रहने के लिए हमारे Telegram चैनल से जुड़ें, जानें कैसे जुड़ें टेलिग्राम चैनल से

गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

रांची एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी की ब्लैक कलर की स्कूटी पर सवार दो युवक टाटा की ओर से आपत्तिजनक समान के साथ रांची की तरफ आ रहे हैं. वरीय अधिकारी के निर्देश पर नामकुम थाना की पुलिस ने सिदरोल के पास दोनों स्कूटी सवार युवक को रोका और लॉकडाउन में सड़क पर वाहन लेकर चलने का कारण पूछा तो दोनों ने दवा दिखा कर कहा दवाई लाने जा रहे हैं. दोनो ने दवा भी दिखायी.

इसे भी पढ़ें – #FightAgainstCorona : धनबाद आइआइटी-आइएसएम ने बनाया ऐसा किट, एक वेंटिलेटर पर चार मरीजों को रखा जा सकेगा

तलाशी के दौरान हेलमेट से बरामद हुआ ब्राउन शुगर

पुलिस ने दोनों की तालाशी ली. लेकिन कुछ नहीं मिला. फिर दोनों का हेलमेट उतरवाया गया तो हेलमेट में दोनों ने करीब 100 पुड़िया छोटा और दो बड़ा पुड़िया ब्राउन सुगर छुपा कर रखा था. पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

इसे भी पढ़ें – #FightAgainstCorona :  सीएम राहत कोष में टाटा ने 10 करोड़ तो अडानी ने दी एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button