Jharkhand

केंद्र सरकार ने जारी किया तीन महीने का अनाज, गरीबों तक नहीं पहुंच रहा है राशन : दीपक प्रकाश

Ranchi :  प्रदेश भाजपा ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि गोदामों में अनाज भरे होने के बावजूद गरीबों तक पहुंचाने में वह फेल साबित हो रही है. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सोरेन सरकार पर पर गलतबयानी का भी आरोप लगाया है.

उनके अनुसार केंद्र सरकार ने तीन महीने का राशन राज्य सरकार को उपलब्ध करा दिया है. गरीबों तक राशन वितरण की जिम्मेवारी ज़िला प्रशासन पर होती है. पर इस मामले में प्रशासन अपना दायित्व ठीक से नहीं निभा पा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः कोरोना को हराने के लिए पलामू की बेटी निभा रही दायित्व, BHU में हैं सेवारत

रामगढ़, दुमका में राशन दुकानें बंद रहने की आ रही शिकायत

दीपक प्रकाश के अनुसार लगातार राज्य के विभिन्न जिलों से राशन दुकानों के बंद रहने की ख़बरें सामने आ रही हैं. इससे समय पर गरीबों को राशन नहीं मिल पा रहा है. ऐसी शिकायतें संताल के दुमका, जामताड़ा के अलावा रांची से सटे जिले रामगढ़ और अन्य जगहों से ज्यादा आयी हैं. राशन के अभाव में राज्य में भूख से मौत की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं. हालांकि सरकारी तंत्र ने प्रभाव का दुरुपयोग कर इसे ढकने का पूरा प्रयास  किया है.

प्रकाश के मुताबिक ज़िलों में प्रशासनिक पदाधिकारी भाजपा एवं अन्य कई संस्थाओं के द्वारा लॉकडाउन की स्थिति में गरीबों तक पहुंचाए जा रहे भोजन तथा राशन वितरण को भी रोकने का प्रयास कर रहे हैं. हेमंत सरकार गरीबों की सेवा करने से रोक रही है जो दुर्भाग्यपुर्ण है.

इसे भी पढ़ेंः पाकुड़ : विशिष्ट जनजातियों के लिए 26,000 बैग अनाज की पैकिंग शुरू, उपायुक्त ने दिया निर्देश

कोरोना संकट में जांच की चिंता नहीं

दीपा प्रकाश ने सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही का भी आरोप लगाया है. उनके मुताबिक धनबाद मेडिकल अस्पताल में पिछले पांच दिनों से वायरस जांच की मशीन पड़ी है. इसका हेमंत सरकार अभी तक उद्घाटन, डेमो भी नहीं करा सकी है. इससे सरकार की संवेदनहीनता का पता चलता है. एक तरफ सरकार सुविधाओं के अभाव का रोना रोती है वहीं उपलब्ध साधन का उपयोग नहीं कर पा रही है. प्रकाश के मुताबिक धनबाद हॉस्पिटल से संथालपरगना, कोयलांचल और हज़ारीबाग़ प्रमंडल के मरीजों की जांच हो सकती है.

राज्य सरकार अविलम्ब धनबाद में जांच को शीघ्र चालू कराने में पहल करे. साथ ही इस काम में दोषी पदाधिकारी को चिन्हित कर उसे दंडित भी किया जाये.

इसे भी पढ़ेंः whatsapp पर खबरें भेजना मुश्किल, न्यूज विंग की खबरें पढ़ते रहने के लिए हमारे Telegram चैनल से जुड़ें, जानें कैसे जुड़ें टेलिग्राम चैनल से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button