Corona_UpdatesMain Slider

#FightAgainstCorona : मंत्री हाजी हुसैन के बेटे भेजे गये आइसोलेशन वार्ड में, मंत्री भी होम क्वारंटाइन

  • निजामुद्दीन के तबलीगी मरकज में शामिल लोगों में अल्पसंख्यक मंत्री के बेटे का नाम भी शामिल

Ranchi :  राज्य के कैबिनेट मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के बेटे तनवीर हुसैन को देवघर जिला प्रशासन ने आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया है. बताया जा रहा है कि दिल्ली के निजामुद्दीन के तबलीगी मरकज में राज्य से जितने लोग शामिल हुए थे, उनमें मंत्री हाजी हुसैन के बेटे भी शामिल थे. एहतियात के तौर पर मंत्री हाजी हुसैन अंसारी को भी परिवार सहित होम क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है.

न्यूजविंग से बात करते हुए देवघर की डीसी नैंसी सहाय ने बताया कि हमें यह सूचना मिली थी कि मंत्री हाजी हुसैन के बेटे दिल्ली की जमात में शामिल हुए थे, लेकिन पूछताछ के दौरान मंत्री के सुपुत्र तनवीर ने इस बात से इनकार किया है. लेकिन एतिहात के तौर पर उन्हें सरकार की तरफ से क्वारंटाइन कराया जा रहा है और मंत्री समेत उनके घरवालों को उनके आवास पर ही क्वारंटाइन करने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें – रांची के पिठोरिया में 10 नेपाली मुस्लिम आये थे जमात में, पुलिस ने सभी को क्वांटेराइन में भेजा

स्पेशल ब्रांच ने सौंपी थी लिस्ट

राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में मंगलवार को कोरोना वायरस की पॉजिटिव मरीज के पाये जाने के बाद राज्य सरकार वैसे सभी लोगों को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है, जिन्होंने दिल्ली सम्मेलन में भाग लिया था.

झारखंड सरकार को स्पेशल ब्रांच ने तबलीगी मरकज में शामिल होकर राज्य में आने वाले जिन लोगों की लिस्ट सौंपी है, उसमें हाजी हुसैन के बेटे का नाम भी शामिल है. स्पेशल ब्रांच की लिस्ट के आधार पर देवघर पुलिस और प्रशासन ने मंत्री हुसैन के बेटे को आइसोलेशन वार्ड में भेजा है.

इसे भी पढ़ें – #RimsCoronaUpdate : बुधवार को जांच के लिए आये 70 सैंपल, देर रात तक आयेगी रिपोर्ट

मंत्री के बेटे ने किससे-किससे की मुलाकात, इसकी भी हो रही जांच

इससे पहले झारखंड सरकार को स्पेशल ब्रांच ने तबलीगी मरकज में शामिल होकर सूबे में आने वाले जिन लोगों की लिस्ट सौंपी है, उसमें हाजी हुसैन के बेटे का नाम भी शामिल है. जिसके बाद ही देवघर पुलिस और प्रशासन ने मंत्री हुसैन के बेटे को आइसोलेशन वार्ड में भेजा है. इसके साथ ही, इस बात की भी जांच की जा रही है कि दिल्ली के तबलीगी मरकज से वापस लौटने के बाद मंत्री के बेटे किन-किन लोगों से मुलाकात की और किन-किन लोगों के संपर्क में आये.

राज्य के 37 लोग शामिल हुए थे जमात में

बता दें कि नयी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन में धार्मिक सम्मेलन तबलीग जमात में शामिल होनेवालों में राज्य के कुल 37 लोग शामिल थे. सभी लोग पिछले एक सप्ताह के बाद ही वापस झारखंड लौटे हैं. इनमें बोकारो का 1, चतरा के 2, देवघर के 2,  धनबाद के 9,  दुमका का 1,  जमशेदपुर के 2,  गढ़वा का 1,  गिरिडीह का 1, गोड्डा का 1,  गुमला का 1,  हजारीबाग का 1, जामताड़ा का 1,  खूंटी का 1,  कोडरमा का 1,  लातेहार का 1,  लोहरदगा का 1,  पाकुड़  का 1, पलामू का 1,  रामगढ़ का 1,  रांची के 3, साहिबगंज का 1,  सरायकेला का 1, सिमडेगा का 1 और चाईबासा का 1 व्यक्ति शामिल है.

इसे भी पढ़ें – FightAgainstCorona : सीएम आपदा कोष में एक दिन की सैलरी देंगे झारखंड के सभी पुलिसकर्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button