Corona_Updates

#CoronaUpdate : शनिवार को रिम्स में कोरोना के 11 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की हुई जांच, सभी नेगेटिव

  • झारखंड में अभी तक कोरोना का एक भी मरीज नहीं

Ranchi: राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में कोरोना वायरस के 11 संदिग्धों के सैंपल की जांच हुई. जांच में सभी सैंपल नेगेटिव पाये गये. झारखंड में अभी तक कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है.

शनिवार के आंकड़े को जोड़ने के बाद रिम्स में अभी तक कुल 97 मरीजों के सैंपल की जांच की गयी है. जिनमें से सभी मरीजों के सैंपल नेगिटिव मिले हैं. बता दें कि रांची के अलावा एमजीएम जमशेदपुर में भी सैंपल की जांच की जा रही है.

बड़ी संख्या में दोनों अस्पतालों में संदिग्धों की स्क्रीनिंग की जा रही है. रिम्स में शनिवार को 111 मरीजों की स्क्रीनिंग की गयी. संदिग्ध पाये जाने के बाद कोरोना के लिए 11 सैंपल लिये गये थे. राज्यभर में अभी तक 187 मरीजों के सैम्पल की जांच की जा चुकी है.

इसे भी पढ़ें – #IAS सुखदेव सिंह बने झारखंड के नये मुख्य सचिव, राजीव अरुण एक्का होंगे सीएम के प्रधान सचिव

क्वारंटाइन सेंटर के रूप में 1469 बेड चिन्हित

राज्य में क्वारंटाइन सेंटर के रूप में अभी तक कुल 1469 बेड ही चिन्हित किये जा सके हैं. मेडिकल कॉलेजों में आइसोलेशन बेड कुल 96 हैं. जिला अस्पतालों में 200 आइसोलेशन बेड चिन्हित किये गये हैं.

निजी अस्पतालों में कुल 261 आइसोलेशन बेड चिन्हित हैं. मतलब सभी प्राइवेट और निजी को मिला कर 567 आइसोलेशन बेड ही सरकार के पास चिन्हित हैं. इसके अलावा राज्य में कई स्थानों को राज्य सरकार ने आइसोलेशन सेंटर और क्वारंटाइन सेंटर के रूप में स्थापित करने पर जोर दे रही है. खेलगांव में 2 हजार से अधिक बेडों का आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिया गया है. कई अन्य को चिन्हित किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – #RatanTata कोरोना से लड़ने के लिए देंगे 500 करोड़, ताज होटल मुंबई के अस्पतालों में दे रहा खाना

राज्य के बाहर से आये हैं 73251 लोग

राज्य सरकार की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार कुल 73251 लोग बाहर से आये हैं. जिनकी स्क्रीनिंग सरकार कर चुकी है. जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना प्रभावित राज्यों से आये कुल 911 लोगों की निगरानी की जा रही है. निगरानी किये जा रहे लोगों में से 163 लोगों के 28 दिन का ऑब्जरवेशन पीरियड समाप्त हो चुका है. अन्य पर निगरानी रखी जा रही है.

272 लोगों को राज्य के विभिन्न अस्पतालों में क्वारेंटाइन किया गया है.

इसे भी पढ़ें – #Lockdown21 : 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की डिलीवरी के 15 दिनों बाद होगी दूसरी बुकिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button