
Saraikela : चौका थाना क्षेत्र स्थित डुंगुरडीह गांव में नक्सलियों के संरक्षण में किये जा रहे तीन एकड़ जमीन में हो रही अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को निशाना बनाने के लिए रास्ते में लगाये गये चार केन बम को पुलिस ने बरामद किया.
बम बरामदगी के बाद झारखंड जगुआर की बम निरोधक दस्ते ने मौके पर उसे नष्ट कर दिया.
इसे भी पढ़ें : बेरोजगारी भत्ते की घोषणा के बाद अब 100 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी में हेमंत सरकार
पुलिस को उड़ाने की थी साजिश
मिली जानकारी के अनुसार जिले के नक्सल प्रभावित कुचाई, चौका और कुचाई थाना क्षेत्र के रियाड़दा, चैतनपुर, ईचाडीह गांवों के आस-पास जंगलों और नाले के किनारे-किनारे अवैध रूप से करीब तीन एकड़ जमीन पर अफीम की खेती होने की सूचना जिले के एसपी को मिली थी.
इसके बाद पुलिस ने अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए अभियान चलाया. इसी दौरान चौका के डुंगुरडीह जंगल में एक-एक किलो के चार केन मिले.
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार #SAIL में भी 5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में, 1000 करोड़ जुटाने की कवायद
अफीम की खेती करने वाले पर पुलिस करेगी कार्रवाई
नक्सल प्रभावित कुचाई, चौका और कुचाई थाना क्षेत्र के रियाड़दा, चैतनपुर, ईचाडीह गांवों के आस-पास जंगलों और नाले के किनारे-किनारे अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले और जमीन मालिकों पर पुलिस कार्रवाई करेगी.
जमीन मालिकों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट के आसपास छोटे उद्योगों की मदद करेगा केंद्र, मिलेगा कम ब्याज पर लोन




