National

#AAP ने EC से पूछा, मतदान का वोटिंग पर्सेंट जारी क्यों नहीं किया? EVM में गड़बड़ी का अंदेशा जताया

NewDelhi : दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के संकेत हैं. लेकिन चुनाव नतीजों से पहले आप नेता संजय सिंह ने EVM को लेकर सवाल खड़े कर दिये हैं. आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में 70 विधानसभा है लेकिन 24 घंटे के बाद भी वोटिंग पर्सेंट जारी नहीं हुआ है. कहा कि चुनाव आयोग स्पष्ट करे कि इतनी देरी क्यों है?

साथ ही दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी चुनाव आयोग को कटघरे में कड़ा किया है. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, यह बिल्कुल चौंकाने वाला है. चुनाव आयोग क्या कर रहा है? मतदान के कई घंटे बाद भी वे मतदान के आंकड़े जारी क्यों नहीं कर रहे हैं? इस क्रम में संजय सिंह ने कहा, भाजपा ने अगर दाल में कुछ काला किया है तो बता दे, EVM में कुछ घपला किया है तो भाजपा वाले बतायें.

इसे भी पढ़ें : #GST_Compensation : केंद्र सरकार राज्यों के लिए जल्द 35,000 करोड़ रुपये जारी करेगी

भाजपा ने नफरत की राजनीति की

कहा कि 70 साल के इतिहास में कितना मतदान हुआ यह चुनाव आयोग बताने को तैयार नहीं है. कोई खेल चल रहा है. अंदर ही अंदर कुछ पक रहा है. संजय सिंह ने कहा, नतीजों को लेकर आश्वस्त हैं कि 2015 का रिकॉर्ड टूटेगा. उन्होंने कहा, हमने सकारात्मक मुद्दों पर चुनाव लड़ा. भाजपा ने नफरत की राजनीति की. शाहीन बाग और पता नहीं क्या-क्या मुद्दा उठाया.

आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने एग्जिट पोल के नतीजों को देखते हुए कहा, इसका श्रेय अरविंद केजरीवाल को जाता है. 5 साल काम के नाम पर वोट मांगा. अगर EVM को लेकर के कहीं तस्वीर आती हैं तो चुनाव आयोग पर सवाल उठाना गलत है क्या? एक वीडियो सामने आया तो हमने चुनाव आयोग के संज्ञान में दिया. इसके पहले भी हमने चुनाव के बाद स्ट्रांग रूम के बाहर कार्यकर्ता तैनात किये थे.

इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार #SAIL में भी 5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में, 1000 करोड़ जुटाने की कवायद

शाम 6 बजे तक मत प्रतिशत 57.04 फीसदी था

जान लें कि दिल्ली में शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए 61.46 फीसदी मतदान हुआ. यह 2015 में हुए चुनाव के 67.47 फीसदी मत प्रतिशत से कम है. एग्जिट पोल की मानें तो विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने वाली आप को आसान जीत मिलती दिख रही है.चुनाव अधिकारियों के अनुसार शाम 6 बजे तक मत प्रतिशत 57.04 फीसदी था. इस समय तक कतारों में खड़े हो चुके लोगों के मतदान करने के बाद मत प्रतिशत बढ़कर 61.46 फीसदी तक पहुंच गया. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि मत प्रतिशत के और बढ़ने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें : #Finance_Minister निर्मला सीतारमण ने कहा,  सरकार उद्यमियों और व्यवसायियों से निरंतर संवाद रखना चाहती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button