
Ranchi: झारखंड की नयी सरकार ने हाइकोर्ट के सीनियर एडवोकेट राजीव रंजन को नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है. इस बारे में राज्यपाल के आदेश के बाद अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
झारखंड सरकार के पूर्व महाधिवक्ता अजित कुमार ने नयी सरकार बनते ही अपना इस्तीफा दे दिया था. गुरुवार को अजित कुमार ने एक बार फिर से सरकार से उनका इस्तीफा कबूल करने का अनुरोध किया था. जिसके बाद शुक्रवार को राजीव रंजन के नाम की अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
इसे भी पढ़ें – 7 करोड़ के इंटरनेशनल ट्रैक पर मनमानी का खेल: #IAAF की गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाकर किया गया काम
विवादों में रहे थे पूर्व महाधिवक्ता अजित कुमार
बीते पांच सालों में महाधिवक्ता अजित कुमार काफी विवादों में रहे. मंत्री सरयू राय से उनका विवाद जगजाहिर है. मीडिया में अजित कुमार और सरयू राय दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ काफी बयानबाजी की थी.
अजित कुमार ने बार काउंसिल में बतौर बार काउंसिल के अध्क्षय सरयू राय के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास कराया था. जिसके बाद से ही सरयू राय और अजित कुमार के बीच रिश्तों में तल्खी आ गयी थी.
सरयू राय अजित कुमार पर आरोप लगाते रहे हैं कि बतौर महाधिवक्ता अजित कुमार सरकार की तरफ से हाइकोर्ट को गुमराह करते रहे हैं. वहीं हाल ही में सरयू राय ने अजित कुमार के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने की भी जानकारी ट्विट के माध्यम से दी थी.
उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि अधिवक्ता अजित कुमार के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए उन्होंने दिल्ली में सुब्रमण्यम स्वामी से मुलाकात की है.
वहीं नये महाधिवक्ता का पद संभालने के बाद हाइकोर्ट में पड़े कई केस को गति मिलेगी. कई मामले महाधिवक्ता के नहीं होने की वजह से अटके हुए थे.
इसे भी पढ़ें – पूर्व मंत्री अमर बाउरी से पहले विधायक बिरंची नारायण के सरकारी आवास में जबरन घुसे थे जेएमएम कार्यकर्ता



