Jharkhand Vidhansabha Election

#JharkhandElection: भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, बिरंची होंगे बोकारो से उम्मीदवार, सरयू राय अब भी होल्ड पर

Ranchi: बीजेपी की तरफ से 2019 विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी गयी है.  इसमें 15 उम्मीदवारों के नाम शामिल किये गये हैं.

बोकारो विधायक बिरंची नारायण के वायरल वीडियो के बाद कयास लगाया जा रहा था कि उनका टिकट कट जायेगा. लेकिन बीरंची नारायण पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है. वहीं सरयू राय का नाम लिस्ट में नहीं है. अभी भी उनका नाम होल्ड पर ही है.

इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection: बीजेपी-आजसू का 19 साल पुराना गठबंधन टूटा, अपने दम पर चुनाव लड़ेंगी दोनों पार्टियां

जानिये किसको कहां से मिला टिकट

  • पोड़ैयाहाट- गजाधर सिंह
  • बरकट्ठा- जानकी यादव
  • धनवार- लक्ष्मण प्रसाद सिंह
  • गांडेय- जयप्रकाश वर्मा
  • बोकारो- बिरंची नारायण
  • चंदनकीयारी- अमर बाउरी
  • निरसा- अर्पणा सेन गुप्ता
  • सरायकेला- गणेश महली
  • चाईबासा- जेबी तुबिद
  • मंझगांव- भूषण पाठ पिंगला
  • खरसावां- जवाहर वानरा
  • खूंटी- नीलकंठ सिंह मुंडा
  • कोलीबीरा- सुजान मुंडा
  • सिसई- दिनेश उरांव
  • मांडर- देव कुमार धान

इसे भी पढ़ें – बीजेपी का टिकट बंटवाराः 130 करोड़ के दवा घोटाले के आरोपी भानू प्रताप को टिकट और घोटाले को उजागर करनेवाले सरयू राय होल्ड पर

Related Articles

Back to top button