
Ranchi : सीएजी (CAG) ने देशभर की टॉप 50 सीए फर्म की लिस्ट जारी की है. इसमें झारखंड के दो सीए फर्म को भी जगह मिली है. रांची के वीके जिंदल एंड कंपनी (47 वां स्थान) के अलावा धनबाद की केएएसजी एंड कंपनी (47 वां स्थान) भी इस लिस्ट में जगह बनाने में सफल हुई हैं. वीके जिंदल एंड कंपनी सन् 1980 में रांची में स्थापित हुई थी. फिलहाल इस फर्म के साथ 18 सीए एसोसिएटेड हैं. इसका हेड ऑफिस रांची में है. वाराणसी, हजारीबाग, नई दिल्ली, अहमदाबाद और जामनगर में भी इसकी ब्रांच है. इस फर्म ने झारखंड के अधिकांश महत्वपूर्ण पीएसयू का आडिट किया है. इसके साथ ही महारत्नम और मिनिरत्नम पीएमयू और बैंक का सेंट्रल आडिट भी किया है.


किस आधार पर बनी है रैंकिंग
सीएजी द्वारा रैंकिंग तय करते समय कई मानकों को देखा गया. यह इस आधार पर किया जाता है कि वह कितना पुराना फर्म है. कितना टर्न ओवर है. इन सभी मानकों के आधार पर अंक तय होते हैं. इन्हीं अंकों को आधार मानते हुए रैंकिंग बनाई गई है. इसमें फर्म द्वारा किए गए आडिट के अलावा कंसल्टेंसी, सिस्टम आडिट को ध्यान में रखकर रैंकिंग दी गई है. यह रैंकिंग सीए की संख्या, अतिरिक्त क्वालिफिकेशन, सरकारी कंपनी व बैंकों के आडिट के अनुभव व देश भर में शाखाओं आदि के आधार पर दी जाती है.
इसे भी पढ़ें – JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन के बाहर बिहार के व्यक्ति से चाकू दिखाकर, मोबाइल और नगद की लूट, पुलिस ने किया गिरफ्तार



