JharkhandRanchi

आयुष्मान योजना में 2.25 करोड़ खर्च कर 2.7 लाख जरूरतमंदों का हुआ इलाज : सीएम

Ranchi : शहरी क्षेत्र की झुग्गी बस्तियों में रहनेवाले लोगों को प्रारंभिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजधानी के वार्ड 2 के मोरहाबादी स्थित एदलहातू सामुदायिक भवन में अटल क्लिनिक योजना का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया. इस दौरान उन्होंने जहां केंद्र प्रायोजित आयुष्मान भारत योजना की उपलब्धि को प्रमुखता से रखा. वहीं सिविल सर्जन को अटल क्लिनिक का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि शहरी गरीबों को सही चिकित्सा मिले, इसी उद्देश्य से पूरे राज्य में 16 अगस्त से 25 अटल क्लिनिक का शुभारंभ किया गया है. आगामी 25 सितंबर तक चरणबद्ध तरीके से करीब 100 अटल क्लिनिक खोलने की सरकार की योजना है. वहीं 25 सितंबर तक ही राज्य के सवा तीन करोड़ लोगों में से सभी अहर्ता रखनेवाले लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड भी उपलब्ध कराने का लक्ष्य है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांकेतिक तौर पर तब्बसुम परवीन, संदीप दास, ज्योत्सना देवी, सुधा देवी, सुशीला देवी, नमिता देवी, रजनी प्रिया को आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड भी उपलब्ध कराया.

इसे भी पढ़ें – धनबाद : विधानसभा चुनाव को टारगेट कर शह-मात का खेल शुरू, आजसू के खाते में जा सकती है सिंदरी

बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, इसलिए सिविल सर्जन करें निरीक्षण

आयुष्मान भारत के उपलब्धि का जिक्र करते हुए सीएम दास ने कहा कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य लाभ देने हेतु अबतक 2.25 करोड़ रुपये लाभुकों के इलाज पर खर्च किया. करीब 10 माह में 2.7 लाख जरूरतमंदों का इलाज हो सका है. अटल क्लिनिक का शुभांरभ कर सीएम ने कहा कि कम से कम एक अटल क्लिनिक का निरीक्षण हर दिन सिविल सर्जन करेंगे, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले. क्लिनिक में काम करनेवाले चिकित्सक और नर्स सेवा भाव से काम करें. ऐसा होने पर अटल क्लिनिक में जरूरतमंद लोग मुफ्त में अपना प्रारंभिक इलाज करा सकेंगे.

इसे भी पढ़ें – हटियाः नवीन जायसवाल को लेकर बीजेपी में असमंजस, पुराने कार्यकर्ता पर पार्टी जता सकती है भरोसा

2 करोड़ की लागत से रामगढ़ में शुरू हो रहा Ready to Eat यूनिट

UNDP की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए सीएम ने बताया है कि झारखंड विश्व में ऐसा दूसरा राज्य है जो तेजी से गरीबी रेखा से ऊपर आ रहा है. राज्य में पेट्रोल और डीजल की खपत में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है, जिससे कहा जा सकता है कि सरकार की विकास की नीति के कारण लोगों की क्रय शक्ति बढ़ी है. महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की बात करते हुए सीएम ने कहा कि इसके लिए सखी मंडल की महिलाओं को Ready to Eat के संचालन की जिम्मेवारी सौंपी जायेगी. पायलट प्रोजेक्ट के तहत रामगढ़ में 2 करोड़ की लागत से Ready to Eat यूनिट प्रारम्भ की जा रही है. अगर यह योजना सफल रही तो सभी प्रखंड में योजना को धरातल पर उतारा जायेगा.

आयुष्मान भारत की तरह अटल क्लिनिक से गरीबों और जरूरतमंदों को मिलेगा लाभ : सीपी सिंह

नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि जिस तरह से गरीबों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है. उसी तरह अटल क्लिनिक भी गरीब और जरूरतमंद लोगों के इलाज में सहायक होगा. रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि अस्पताल आपके द्वार का शुभारंभ हो रहा है. यह जरूरतमंदों के इलाज में सहायक होगा. इस दौरान मेयर आशा लकड़ा, स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया. कार्यक्रम में इनके अलावा डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, नगर विकास विभाग अजय कुमार सिंह, नगर आयुक्त मनोज कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – भाजपा सरकार के 5 साल के कार्यकाल से छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर, किसान सब हैं परेशानः बाबूलाल मरांडी

Related Articles

Back to top button