DhanbadJharkhand

धनबाद : विधानसभा चुनाव को टारगेट कर शह-मात का खेल शुरू, आजसू के खाते में जा सकती है सिंदरी

Manoj Mishra

Dhanbad : झारखंड विधानसभा चुनाव में अब तीन महीने से भी कम का वक्त रह गया है. चुनाव को टारगेट कर अंदर-अंदर शह-मात का खेल शुरू हो चुका है. टिकट के दावेदारों ने एक दूसरे को पटखनी देने का खेल शुरू कर दिया है. सियासत की बिसात के खेल में मोहरे चले जा रहे हैं.

सिंदरी विधानसभा क्षेत्र से टिकट को लेकर शह-मात का खेल जोरों पर है. भाजपा विधायक फूलचंद मंडल उम्रदराज हो चले हैं. ऐसे में कयास तेज है कि उनका टिकट कट सकता है. अतः फूलचंद के बेटे धरनीधर मंडल टिकट का मंसूबे पाले हुए हैं. पर भाजपा ने यदि वंशवाद से इतर विधानसभा उम्मीदवार बनाने की मंशा रखी तो धरनीधर को टिकट मिलना असंभव सा है.

धरनीधर मंडल फिलवक्त भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं और पिछले दो साल से पार्टी की सक्रिय राजनीति में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं. विधायक फूलचंद मंडल जीतोड़ कोशिश कर रहे हैं कि भाजपा आला कमान आने वाले विधानसभा चुनाव में उनके पुत्र धरनीधर मंडल को सिंदरी विधानसभा से उम्मीदवार घोषित करे. अंंदर की बात यह भी है कि धरनीधर के टिकट नहीं मिलने पर फूलचंद मंडल खुद चुनाव लड़ना चाहते हैं.

कुल मिलाकर आप कह सकते हैं कि निर्वतमान सिंदरी विधायक सिंदरी विधानसभा से अपना दावा हटाने की सूरत में नहीं हैं. वहीं भाजपा के भीतर से जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक प्रदेश भाजपा फूलचंद को मनाने की कोशिश में है कि वे सिंदरी विधानसभा से जिच हटा लें.

इसे भी पढ़ें : धनबाद : विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, सिंह मेंशन व रघुकुल की विरासत संभालेंगी बहूएं

इन्द्रजीत की दाबेदारी प्रवल 

धनबाद : विधानसभा चुनाव को टारगेट कर शह-मात का खेल शुरू, आजसू के खाते में जा सकती है सिंदरी सीटचार बार जिला भाजपा के पदाधिकारी रह चुके जिप सदस्य व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष इन्द्रजीत महतो अपने को टिकट का प्रबल दावेदार मान रहे हैं. इन्द्रजीत महतो सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में लोकप्रिय भाजपा नेता हैं. जिला भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर सिंदरी विधानसभा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के चहेते हैं. प्रदेश भाजपा से लेकर राष्ट्रीय भाजपा नेताओं तक में अच्छी पहचान है. क्षेत्र के बलियापुर, गोबिंदपुर, बरवाअड्डा आदि इलाकों में जनमानस के बीच उन्होंने गहरी पैठ बना रखी है.

इन्द्रजीत अपने बल पर लगातार दूसरी बार जिला परिषद सदस्य बने हैं. जबकि धरनीधर मंडल पिता की विधायकी और पत्नी के जिला परिषद अध्यक्ष रहते हुए अपने गृह क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य का चुनाव हार गये. उन्हें तीन हजार से भी कम वोट मिले थे. वहीं इन्द्रजीत ने दो अलग-अलग स्थानों से लगातार जिला परिषद चुनाव भारी मतों से जीता.

भाजपा अंदरखाने की मानें तो सिंदरी विधानसभा पर इन्द्रजीत की दावेदारी को लेकर सीएम के करीबी कहे जाने वाले धनबाद मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल लॉबिंग कर रहे हैं. वहीं झारखंड प्रदेश के कई वरीय नेता भी इन्द्रजीत को सिंदरी विधानसभा भाजपा उम्मीदवार घोषित कराने को लेकर पैरोकारी कर रहे हैं.

ढुल्लू के शागिर्द धर्मजीत सबके लिए चुनौती 

पिछले पांच साल में धनबाद जिले भर में सबसे बड़े युवा चेहरा बने टाइगर फोर्स के जिलाध्यक्ष व प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह ने सिंदरी विधानसभा के सभी 326 बूथों पर टाइगर फोर्स का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बना कर इन्द्रजीत और धरनीधर के सामने चुनौती खड़ी कर दी है. धनबाद : विधानसभा चुनाव को टारगेट कर शह-मात का खेल शुरू, आजसू के खाते में जा सकती है सिंदरी सीट

32वर्षीय धर्मजीत  ने अपने राजनीतिक गुरु बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की तरह सिंदरी विधानसभा की जनता के दिलों में गहरी पैठ बना ली है. बहुत कम समय में अपनी रणनीति से धर्मजीत ने सिंदरी विधानसभा के लोगों को प्रभावित किया है. गरीब आदमी का रहनुमा, श्रमिकों के हमदर्द बनकर धर्मजीत ने जनता का दिल जीता है. साथ ही शालीनता से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को प्रभावित किया और पहचान बनायी है.

तेज तरार होंने के कारण युवाओं के चहेते भी हैं. धर्मजीत ने नमो स्टाल, नमो सफाई अभियान, नमो सदस्यता अभियान समेत कई मौके पर भाजपा प्रदेश नेताओं का ध्यान खींचा है. धर्मजीत के लिए टिकट के पैरोकारों में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो जुटे हैं और कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते. धर्मजीत जिला भाजपा अध्यक्ष, सांसद समेत जिला भाजपा एवं सिंदरी विधानसभा भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं के भी पसंदीदा हैं.

इसे भी पढ़ें : पलामू: ट्रैक्टर और ऑटो में जोरदार टक्कर, महिला समेत दो की मौत-तीन गंभीर

अंतिम बार जनमानस का आशीर्वाद चाहते हैं आनंद 

धनबाद : विधानसभा चुनाव को टारगेट कर शह-मात का खेल शुरू, आजसू के खाते में जा सकती है सिंदरी सीटपिछले बीस साल से जीत का मंसूबा पाले मासस अध्यक्ष व पूर्व सिंदरी विधायक आनंद महतो ने कैडर की बदौलत सिंदरी की जनता से जीत का भरोसा पाने के लिए रणनीति के तहत कदम बढ़ा दिया है. सप्ताह भर पूर्व सिंदरी हर्ल प्रबंधन के खिलाफ स्थानीयों को नौकरी देने की मांग को लेकर मासस का आंदोलन चुनावी रणनीति के तहत ही एक कदम था.

आनंद महतो इस बार विधानसभा चुनाव हर हाल में जीतना चाहते हैं. वे इसे अंतिम मौका मानकर चल रहे हैं और जीत के लिए सिंदरी की जनता का आशीर्वाद मांगना शुरू कर दिया है.

यदि जीत मिली तो मार्क्सवादी समन्वय समिति (मासस) को संजीवनी मिल जायेगी और हारे तो मासस का वजूद सिंदरी विधानसभा में खत्म हो जायेगा. यह जानते हुए मासस के केन्द्रीय अध्यक्ष आनंद महतो ने भाजपा को हर कीमत पर पटकनी देने के लिए दांव लगाना शुरू कर दिया है.

आनंद महतो सिंदरी विधानसभा के मुस्लिम समुदाय के लोगों से रायशुमारी कर चुके हैं और आदिवासियों पर नजर बनाये हुए हैं. आनंद महतो झामुमो से सिंदरी सीट पर समर्थन चाहते हैं. इसके लिए नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन से संपर्क साधा गया है. राजद, झाविमो, कांग्रेस से भी समर्थन की उम्मीद है.

आजसू के खाते में जा सकती है सिंदरी विधानसभा

सिंदरी विधानसभा में टिकट दावेदारी को लेकर भाजपा आला कमान ऊहापोह और प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेता पसोपेश की स्थिति में हैं. इसलिए, संभावना है कि सिंदरी विधानसभा भाजपा अपने सहयोगी दल आजसू के खाते में डाल दे.

खबर यह भी है कि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने धनबाद जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों टुन्डी और सिंदरी की मांग की है. टुन्डी पहले से आजसू के पास है.

टुन्डी के आजसू विधायक राज किशोर महतो की हालत क्षेत्र में पतली है. पर आजसू जीती हुई सीट खोना नहीं चाहती इसलिए सिंदरी विधानसभा सीट मांगी जा रही है ताकि राज किशोर महतो को यहां से चुनाव लड़ाया जा सके. सिंदरी विधानसभा से भाजपा के टिकट पर राज किशोर महतो पहले भी चुनाव जीत चुके हैं.

लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान सिंदरी विधानसभा में भाजपा को 1.37 लाख रेकॉर्ड वोट मिले हैं. इस लिहाज से राज किशोर महतो के लिए सिंदरी विधानसभा सीट सुरक्षित हो सकती है.

वहीं आजसू जिला अध्यक्ष सदानंद महतो उर्फ मंटू महतो सिंदरी विधानसभा पर टिकट की अपनी दावेदारी को लेकर कड़ी मशक्कत में जुटे हैं. हालांकि अंदरखाने की बात यह है कि मंटू महतो का वजूद आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के आगे बौना है, राज किशोर महतो ही उम्मीदवार होंगे.

इधर, धीमी मगर चतुराई से कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने सिंदरी विधानसभा में पैठ बना ली है और चुनावी समर में कूदने की तैयारी कर चुुके. फिलवक्त, कांग्रेस से टिकट लेने की जुगत मेंं हैं. वहीं झामुमो पर भी निगाहें टिका रखी है. कांग्रेस नेता बिजय सिंह की भी पैनी नजर सिंदरी विधानसभा पर है. वहीं झामुमो के टिकट पर मन्नू आलम, हाजी हफीजुउद्दीन और दुर्योधन चौधरी की भी नजर टिकी है. ये सभी टिकट की जुगत में लगे हैं और परोंकारों की मदद ले रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : सिमडेगाः दो बाइक की टक्कर में चार युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

अगले अंक में पढ़ें : टुन्डी विधानसभा में उलटफेर की संभावना 

Related Articles

Back to top button