JharkhandPalamu

पलामू : इंटर स्टेट अपराधी गिरफ्तार, साथियों के साथ मिलकर लूट लिया था पिकअप

Palamu : छत्तरपुर पुलिस पिछले वर्ष हुए एक लूटकांड में शामिल इंटर स्टेट अपराधी को गिरफ्तार किया है. बिहार पुलिस की मदद से औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के जनकपुर पोखरा से लूटकांड के फरार आरोपी बिजेन्द्र राम को गिरफ्तार किया गया.

छतरपुर थाना प्रभारी बासुदेव मुंडा बताया कि जून 2018 में छत्तरपुर थाना क्षेत्र में पिकअप वैन की लूट हुई थी. इस संबंध में 12 जून को कांड संख्या-86/18 के तहत मामला दर्ज कराया गया था.

इसे भी पढ़ें : गढ़वा : पुलिस ने जब्त किया एक ट्रक चावल, कालाबाजारी के शक में की गयी कार्रवाई

गुप्त सूचना पर घर से धराया

अनुसंधान के क्रम में बिजेन्द्र के कई साथी पकड़े गये, लेकिन बिजेन्द्र बिहार में छिपता फिर रहा था. इस लूटकांड में बिजेन्द्र के शामिल होने की जानकारी उसके साथियों ने दी थी.  पुलिस लगातार उसकी तलाश में थी.

थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बिजेन्द्र बिहार एरिया में शरण लिये हुए है. सूचना पर बिहार की नबीनगर पुलिस से संपर्क साधा गया. छानबीन के दौरान उसे उसके गांव जनकपुर पोखरा से गिरफ्तार किया गया.

थाना प्रभारी ने बताया कि बिजेन्द्र बिहार से झारखंड में आकर आपराधिक वारदात करता था. उसके अन्य कांडों में संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : नानी के साथ सोयी बच्ची को बोरे में बांधकर ले जा रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

Related Articles

Back to top button