National

इस्लामिक स्टेट और आईएसआई समर्थित  गुट भारत में आतंकी हमले के फिराक में  : रिपोर्ट

NewDelhi : भारतीय खुफिया एजेंसियों ने  सरकार को अवगत  कराया है कि इस्लामिक स्टेट और आईएसआई समर्थित आतंकवादी गुट भारत में तबाही मचाने के लिए घात लगा कर  बैठे हैं.  खबरों के अनुसार नौ अगस्त को इंटेलीजेंस ब्यूरो मुख्यालय द्वारा जारी गोपनीय रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा समर्थित जेहादी आतंकी गुट जम्मू एवं कश्मीर और उसके बाहर बड़ी आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं.  इस क्रम में  संबंधित राज्यों की  सूचना ईकाइयों और पुलिस मुख्यालयों को सतर्क कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें-  विदेश मंत्री एस जयशंकर बीजिंग पहुंचे, चार एमओयू पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद

बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों को बना सकते हैं निशाना

सूत्रों के अनुसार  इस बार इस्लामिक स्टेट और पाक समर्थित कट्टरपंथी आतंकी संगठन बकरीद जैसे बड़े पर्व पर भीड़ को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं.  खुफिया एजेंसियों ने इस बात से भी इनकार नहीं किया है कि  पाक खुफिया एजेंसी और इस्लामिक स्टेट समर्थित आतंकी गुट बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों, ट्रांसपोर्ट नेटवर्क सहित अन्य  महत्वपूर्ण जगहों को भी निशाना बनाने का मंसूबा बांधे हुए  हैं.

खुफिया एजेंसियों के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार  भले ही आईएसआई लंबे समय से भारत में अशांति फैला पाने में कामयाब न हो पायी हो, लेकिन कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने के बाद वह बुरी तरह से बौखलाई हुई हैं. जान लें कि तालिबान समर्थित कुछ स्लिपिंग मॉड्यूलों की भारत में मौजूदगी की खबरें भी इन दिनों आ रही हैं.

इसे भी पढ़ें- सोनिया गांधी बनीं कांग्रेस की नयी अंतरिम अध्यक्ष, CWC की मीटिंग में हुआ फैसला

Related Articles

Back to top button