JharkhandRanchi

नानी के साथ सोयी बच्ची को बोरे में बांधकर ले जा रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

Ranchi : राजधानी में शनिवार रात सोती हुई बच्ची को बोरे में बंद कर ले जा रहे एक युवक को पैट्रोलिंग पार्टी ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम साजन अंसारी है और वह रांची का ही रहने वाला है.

पुलिस ने बताया कि चुटिया थाना क्षेत्र के सुजाता चौक के पास रहने वाली बच्ची रात में कूड़ा चुनने के बाद अल्बर्ट एक्का चौक के पास सड़क किनारे स्थित एक किराने की दुकाने की शेड में अपनी नानी के साथ सो रही थी.

इसे भी पढ़ें : धनबाद : लिलोरी पथरा के कई घरों के नीचे बना है गोफ, कभी भी भूधंसान संभव, सर्वे के बावजूद नहीं हो रहा पुनर्वास

इसी दौरान साजन अंसारी ने बच्ची को सोयी हुई अवस्था में ही बोरे में बंद कर लिया. वह उसे कहीं ले जा रहा था. रिक्शा चालकों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस की पैट्रोलिंग टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साजन को पकड़ लिया.

बच्ची को बोरे से निकलवाने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी बच्ची के परिजनों को दी. आरोपी साजन अंसारी के खिलाफ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाना में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने कोर्ट से एक पखवारे तक आरोपित को न्यायिक हिरासत में रखने का अनुरोध किया है.

इसे भी पढ़ें : अंतिम सोमवारी और बकरीद को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Related Articles

Back to top button