GarhwaJharkhand

गढ़वा : पुलिस ने जब्त किया एक ट्रक चावल, कालाबाजारी के शक में की गयी कार्रवाई

Palamu/Garhwa : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गढ़वा जिले में की गयी कार्रवाई में पुलिस ने एक ट्रक चावल जब्त किया गया है.

ट्रक सहित चावल पकड़ने के बाद पुलिस और आपूर्ति विभाग यह जांच करने में जुट गया है कि चावल किसका है और इसे कहां ले जाया जा रहा था.

जिले के नगरउंटारी (श्री बंशीधर नगर) थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चावल लदा ट्रक पकड़ा. थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी ने बताया कि अवैध रूप से चावल ट्रक पर लादकर बाहर ले जाये जाने की सूचना मिली थी. त्वरित कार्रवाई करते हुये पुलिस ने छापामारी की.

इसे भी पढ़ें : नानी के साथ सोयी बच्ची को बोरे में बांधकर ले जा रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

चालक नहीं दे सका कोई जानकारी 

छापामारी के दौरान एनएच 39 (पुराना 75) पर पाल्हे कला गांव के निकट से उक्त ट्रक को पकड़ा गया. पूछताछ के दौरान चालक चावल से संबंधित कोई जानकारी नहीं दे सका. पुलिस उक्त ट्रक को जब्त कर थाना ले आयी.

थाना प्रभारी ने बताया कि चावल से संबंधित जांच के लिये एमओ को पत्र लिखा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें : धनबादः कुर्बानी के लिए लाये गये दो सौ से अधिक गो वंश को पुलिस ने बरामद किया

Related Articles

Back to top button