Crime News

सड़क लूट और डकैती के अपराधी को बचाने के आरोपी बाप-बेटे को गांडेय पुलिस ने किया गिरफ्तार

Giridih: सड़क लूट और डकैती के फरार अपराधी शहादत अंसारी को बचाने के आरोप में गांडेय पुलिस ने अपराधी शहादत के साला जलील मियां और उसके बेटे मो मुर्शीद अंसारी को गांडेय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को महेशमरवां गांव से गिरफ्तार किया. पुलिस की छापेमारी के दौरान दोनों आरोपी घर में ही मौजूद थे. पुलिस दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर गांडेय थाना ले गयी.

इसे भी पढ़ें – डॉ अजय ने मानी होती मेरी बात, तो गोड्डा हम जीतते: इरफान अंसारी

पुलिस पर की थी फायरिंग

करीब एक माह पहले गांडेय और ताराटांड़ पुलिस शहादत अंसारी के घर कुर्की जब्ती करने के लिए गयी हुई थी. कुर्की जब्ती की कार्रवाई जिस वक्त दोनों थाना की पुलिस कर रही थी, उस वक्त शहादत अंसारी भी घर में मौजूद था. शहादत को पुलिस की गिरफ्तारी से बचाने और कुर्की जब्ती का विरोध करने के लिए शहादत के साला और उसके बेटे ने पुलिस को देखते ही उन पर गोली चलानी करना शुरू कर दी थी. साला और उसके बेटे द्वारा की गयी फायरिंग का फायदा उठा कर उस वक्त शहादत पुलिस की दबिश से बचने में तो सफल रहा, लेकिन गांडेय थाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में साला व उसके बेटे समेत करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था. इसी क्रम में शुक्रवार को गुप्त सूचना मिलने के बाद गांडेय पुलिस दोनों आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर गांडेय ले गयी.

इसे भी पढ़ें – लातेहार : सदर हस्पताल में 2018 में 23 एड्स पीड़ित पाये गये, 2015 से अब तक रोगियों की संख्या 52

Related Articles

Back to top button