
Bermo : ऑफिस जा रहे सीसीएल कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक का नाम अखिलेश्वर महतो है. और वह नावाडीह थाना क्षेत्र के पोटसो गांव का रहने वाला था.
घटना बेरमो अनुमंडल के नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी बेरमो मेन रोड के कोदवाडीह स्थित पेट्रोल पम्प के पास की है. शनिवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे घर से ड्यूटी जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में अखिलेश्वर महतो की मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ें- लोस चुनाव में जीते उम्मीदवारों की सूची को आज मिलेगा अंतिम रूप, चुनाव आयोग की बैठक संभव
क्या है पूरी घटना
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अखिलेश्वर अपनी बाइक से सीसीएल के तारमी कोलियरी ड्यूटी जा रहा था. इसी दौरान कोदवाडीह पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह बुरी तरह से जख्मी हो गयी.
उसके सर पर गहरी चोटें आयी और खून भी काफी बह चुका था. जिसकी वजह से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अहले सुबह मेन रोड सुनसान रहने के कारण किसी ने भी धक्का मारनेवाले वाहन को नहीं देखा.
इसे भी पढ़ें- मॉब लिंचिंग : गोरक्षा के नाम पर महिला समेत तीन की पिटाई, वीडियो वायरल
मौके पर पहुंची पुलिस
इधर घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. मामले की जानकारी मिलते ही नावाडीह थाना प्रभारी अनिल उरांव, एसआई अरूण सिंह, एसडी महतो दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल दूसरे वाहन की खोज की जाएगी. और जल्दी ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा.




