
Palamu: पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य यात्री परिचलन प्रबंधक द्वारा जारी सूचना के अनुसार गर्मियों में यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए एक दिन के लिए छत्रपति शिवाजी टर्मिनल (सीएसटी) मुंबई और पटना के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल एक्सप्रेस टेªन चलायी जायेगी. इस ट्रेन का नंबर 01077/01078 है. मुंबई के सीएसटी से यह ट्रेन 01077 शुक्रवार 17 मई को पटना के लिए खुलेगी और पटना जंक्शन पर शनिवार 18 मई को 17.15 बजे शाम को पहुंचेगी. मुंबई से यह शुक्रवार रात 00.20 बजे प्रस्थान करेगी.
इसे भी पढ़ें- अटल वेंडर मार्केट : मीडिया में खबर छपने के बाद रुका फर्जीवाड़ा, आरोपी कौन इसकी जांच तक नहीं, अब दुकानें बसाने की तैयारी
पटना से 19 मई को खुलेगी ट्रेन
पटना से यह ट्रेन मुंबई के लिए रविवार 19 मई को प्रातः 07.30 बजे खुल कर मुंबई सोमवार 20 मई को रात 23.55 पर पहुंचेगी. यह ट्रेन सीएसटी मुंबई से बरास्ता भूसावल, इटारसी, जबलपुर, न्यूकटनी जं., महदेईया, सिंगरौली, रेणुकूट, गढ़वा रोड, डालटनगंज बरवाडीह, पतरातू, गोमिया चंद्रपुरा, गोमो, कोडरमा, गया, जहानाबाद होते पटना पहुंचेगी. मुंबई से चलनेवाली यह ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 18 मई को डालटनगंज 5.40 मिनट पर पहुंचेगी और इसका प्रस्थान 05.42 बजे होगा. वापसी में पटना से चल कर यह ट्रेन रविवार 19 मई को डालटनगंज स्टेशन पर 19.00 बजे पहुंचेगी और इसका प्रस्थान समय 19.02 बजे निर्धारित है.
इसे भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट से रोक हटने के बाद अब राज्य में संभव हो पायेगी सहायक प्रोफेसर पद पर नियुक्ति



