
Ranchi: झारखंड के गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और सिंहभूम लोकसभा सीट पर मतदान को लेकर शुक्रवार को प्रचार समाप्त हो गया. इन संसदीय सीटों पर 12 मई को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोट डाले जायेंगे. इन चारों सीटों पर भाजपा, कांग्रेस, झामुमो समेत अन्य दलों के 67 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. सबसे अधिक जमशेदपुर से 23, धनबाद से 20, गिरिडीह से 15 और सिंहभूम सीट से नौ प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं. 2014 में ये चारों सीटें भाजपा के पास थीं. भाजपा ने गिरिडीह सीट गंठबंधन के सहयोगी दल आजसू को दे दी है. आजसू ने इस सीट से चंद्रप्रकाश चौधरी को चुनावी मैदान में उतारा है, जिन्हें महागठबंधन के उम्मीदवार जगरनाथ महतो से कड़ी चुनौती मिल रही है. वैसे भाजपा के पास जमशेदपुर, सिंहभूम और धनबाद सीट भी बचाने की बड़ी चुनौती है. इन तीनों सीटों पर पार्टी की तरफ से विद्युत वरण महतो, प्रदेश अध्यक्ष और सांसद लक्ष्मण गिलुआ और पीएन सिंह को फिर से टिकट दिया गया है.
इसे भी पढ़ें – 2018 में पांच हजार अमीरों ने भारत से पलायन किया, चीन से 15 हजार भागे
गिरिडीह लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे दलों के प्रत्याशी
प्रत्याशी का नाम राजनीतिक दल
चंद्र प्रकाश चौधरी आजसू
जगरनाथ महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा
मोहम्मद रसूल बक्श निर्दलीय
चंद्रदेव प्रसाद अहरा नेशनल पार्टी
संजीव कुमार महतो निर्दलीय
सिमी सुमन शिवसेना
सुनीता टुडू निर्दलीय
द्वारिका प्रसाद लाला रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए)
योगेश्वर ठाकुर विश्व शक्ति पार्टी
शिबू सिंह भारतीय मानवाधिकार फेडरल पार्टी
सोहराब शाह बहुजन मुक्ति पार्टी
मधुसूदन झारखंड पार्टी (सेक्युलर)
अमित जानी निर्दलीय
राजेंद्र दसौंधी निर्दलीय
अहमद अंसारी भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी
धनबाद सीट से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार
प्रत्याशी का नाम राजनीतिक दल
कीर्ति आजाद कांग्रेस
माधवी सिंह तृणमूल कांग्रेस
पीएन सिंह भारतीय जनता पार्टी
राजेश कुमारल सिंह निर्दलीय
सिद्धार्थ गौतम निर्दलीय
सुधीर महतो बीएमपी
हीरालाल फारवर्ड ब्लॉक
मंतोष आमरा बंगाली
मेराज खान सपा
वामापद बाउरी निर्दलीय
रामलाल एसयूसीआइ
संजय पासवान निर्दलीय
दीपक दास पीपीआइडी
मेघनाथ रवानी बसपा
केसी सिंहराज निर्दलीय
मिहिरचंद्र मंडल एपीआइ
प्रेम प्रकाश निर्दलीय
उमेश पासवान निर्दलीय
लक्ष्मी देवी निर्दलीय
वरुण कुमार निर्दलीय
जमशेदपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशियों की संख्या
प्रत्याशी का नाम राजनीतिक दल
विद्युत वरण महतो भाजपा
चंपई सोरेन झामुमो
अंगद महतो अमार बंगाली पार्टी
मलय कुमार महतो कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माले) रेड स्टार
दीपक कुमार गिरि निर्दलीय
रंजीत कुमार सिंह झारखंड पार्टी
शेख अखरुद्दीन झारखंड पार्टी (नरेन)
अशरफ हुसैन बहुजन समाज पार्टी
अंजना महतो ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस
सुब्रत कुमार प्रधान अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
पानमनि सिंह सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट)
सूर्य सिंह बेसरा झारखंड पीपुल्स पार्टी
महेश कुमार राइट टू रिकॉल पार्टी
मुबीन खान निर्दलीय
चंद्रशेखर महतो पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
असजदुल्लाह इमरान भारत प्रभात पार्टी
असित कुमार सिंह निर्दलीय
दिनेश महतो निर्दलीय
कमर रजा खान निर्दलीय
राकेश कुमार निर्दलीय
सविता कैवर्त आइरा नेशनल पार्टी
शैलेश कुमार सिंह निर्दलीय
सरिता आनंद निर्दलीय
सिंहभूम लोकसभा सीट से प्रत्याशी
प्रत्याशी का नाम राजनीतिक दल
गीता कोड़ा कांग्रेस
लक्ष्मण गिलुआ भाजपा
अनिल सोरेन निर्दलीय
प्रताप सिंह वानरा अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
पुष्पा सिंकु निर्दलीय
चंद्रमोहन हेंब्रम एसयूसीआइ (कम्युनिस्ट)
कृष्णा मार्डी झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान
हरि उरांव कलिंग सेना
परदेशी लाल मुंडा बसपा
इसे भी पढ़ें – आर्थिक क्षेत्र में मंदी की आशंका के बीच चुनावों में दरकिनार जरूरी सवाल



