
Giridih : मध्य प्रदेश की युवती से शादी कर पति प्रशांत मंदिलवार पांच साल पहले फरार हो गया. अब पति के द्वारा पटना की एक युवती से दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है.
पीड़िता द्वारा मधुबन थाना में पति के खिलाफ पहले से ही केस दर्ज कराया जा चुका है. लेकिन पुलिस अब पीड़िता की अपील सुनने से ही इंकार कर रही है. मामला पांच साल पहले 2016 का है.
पहली पत्नी को एक पांच साल की बेटी भी है. पीडिता बेटी को उसका अधिकार दिलाने के लिए लगातार आवाज उठा रही है. लेकिन स्थानीय पुलिस पीड़िता की आवाज सुनना नहीं चाह रही है.
इसे भी पढ़ेंः क्या रसोई गैस सिलेंडर और केरोसिन पर सब्सिडी खत्म करने की राह पर चल पड़ी है केंद्र सरकार
पीड़िता ने अपने ट्विटर हैंडल से सीएम और डीजीपी समेत कई मंत्री को अपनी व्यथा बतायी है. लेकिन किसी स्तर पर अब तक पहल नहीं किया गया. हालांकि जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता के आरोप सही पाये हैं. मामला कोर्ट में लंबित है. पुलिस यही बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रही है.
दअरसल, मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली युवती की पहचान पीरटांड के मधुबन थाना क्षेत्र निवासी प्रशांत मंदिलवार से हुई. दोनों ने मंदिर में शादी की. इसके बाद पति धोखा देकर फरार हो गया. इस बारे में एसपी से बात करने की कोशिश की गयी. लेकिन उनका फोन नोट रिचेबल बताता रहा.
इसे भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, क्या UPSC सिविल सेवा परीक्षा के अभ्यर्थियों को आयुसीमा में छूट का एक मौका नहीं दे सकते




