
Dhanbad: बाघमारा के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित बीसीसीएल के गोबिन्दपुर एरिया के जीएम कार्यालय के बाहर शनिवार को अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियां दाग कर इलाके में सनसनी फैला दी.
अपनी बातें मनवाने के लिए शनिवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े कई राउंड गोलियां हवा में दाग दीं और मौके से फरार हो गये. बताया जा रहा है कि इस फायरिंग का उद्देश्य अधिकारी के ऊपर खौफ पैदा करना है, ताकि वो अपनी मनमर्जी के काम करवा सकें.
इसे भी पढ़ें – BJP सत्ता में आयी तो जम्मू-कश्मीर से हटाया जाएगा अनुच्छेद 370 : अमित शाह
कई खोखे बरामद
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस को बुलेट के कई खोखे मिले हैं. पुलिस फिलहाल मौके से उन अज्ञात अपराधियों की टोह लेने का प्रयास कर रही है. वहीं एरिया के महाप्रबंधक सुनील निगम ने यह आशंका जाहिर की है कि अपराधियों की इस हरकत से यह जाहिर हो रहा है कि वो दहशत फैला कर अपना कोई काम निकालना चाहते हैं.
मालूम हो कि पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लगा हुआ है. कोयलांचल में भी लोकसभा का महायज्ञ चल रहा है. ऐसे में अपराधियों का खुलेआम ऐसा तांडव सुरक्षा के मद्देनजर काफी गंभीर माना जा रहा है.
प्रबंधन पर दबाव बनाना है मकसद
गोली चलने की सूचना मिलने के बाद धर्माबांध, सोनारडीह और कतरास सहित कई थाना की पुलिस पुलिस और डीएसपी मनोज कुमार पहुंचे. सीआईएसफ के अधिकारी और जवान भी पहुंचे.
कोलियरी के अधिकारी भी क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे. घटना का कारण प्रबंधन पर दबाव बनाना बताया जा रहा है. एरिया के महाप्रबंधक सुनील निगम ने यह आशंका जाहिर की है कि अपराधी की इस हरकत से यह जाहिर हो रहा है कि वो दहशत फैला कर अपना कोई काम निकालना चाहते हैं.
लेकिन वे कौन हैं, इस सवाल का जवाब नहीं मिला. पुलिस अपराधियों की टोह लेने में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें – बलिया से चुनावी समर में उतरे मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी मेजर उपाध्याय ने कहा- आतंकियों के हाथों मरना करकरे की नालायकी का सबूत



