Uncategorized

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 209 अंक नीचे

मुंबई: देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 209.05 अंकों की गिरावट के साथ 20,281.91 पर और निफ्टी 60.75 अंकों की गिरावट के साथ 6,018.05 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 19.35 अंकों की गिरावट के साथ 20,510.31 पर खुला और 209.05 अंकों या 1.02 फीसदी की गिरावट के साथ 20,281.91 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 20,584.22 के ऊपरी और 20,262.22 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से चार शेयरों आईटीसी (0.87 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.71 फीसदी), विप्रो (0.22 फीसदी) और सन फार्मा (0.21 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे टाटा मोटर्स (4.53 फीसदी), एसएसएलटी (3.35 फीसदी), टाटा पॉवर्स (2.70 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.43 फीसदी) और टाटा स्टील (2.15 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 8.45 अंकों की गिरावट के साथ 6,087.25 पर खुला और 60.75 अंकों या 1.00 फीसदी की गिरावट के साथ 6,018.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6,108.70 के ऊपरी और 6,011.75 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 47.83 अंकों की गिरावट के साथ 6,113.14 पर और स्मॉलकैप 45.66 अंकों की गिरावट के साथ 5,930.58 पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 में से सिर्फ एक सेक्टर तेज खपत उभोक्ता वस्तुएं (0.56 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में धातु (1.80 फीसदी), बिजली (1.75 फीसदी), वाहन (1.62 फीसदी), बैंक (1.62 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (1.53 फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 982 शेयरों में तेजी और 1,483 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 125 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button