lok sabha election 2019

टिकट कटने से नाराज रामटहल चौधरी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे, 17 को भरेंगे नामांकन

Ranchi: भाजपा नेता और रांची के सांसद रामटहल चौधरी ने टिकट न मिलने के कारण निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि उन्होंने वर्षों पार्टी में रह कर जनता की सेवा की है. क्षेत्र की जनता की मांग है कि वह चुनाव लड़ें. उन्होंने कहा कि वह 17 अप्रैल को रांची संसदीय सीट से नामांकन करेंगे. उन्होंने कहा कि वह किसी अन्यपार्टी में नहीं जा रहे हैं. मैंने शुरू से कह रखा था कि यदि पार्टी मुझे टिकट नहीं देती है तो मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा.

इसे भी पढ़ें – शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा छोड़ी, कांग्रेसी हो गये,  कहा-भाजपा वन मैन शो,  टू मैन आर्मी बन गयी है

छलका दर्द

बातचीत में रामटहल चौधरी का दर्द भी छलका. उन्होंने कहा कि जिस दिन पार्टी ने मुझे किनारे कर दिया था, उसी दिन मैंने कहा था कि निर्दलीय चुनाव लड़ंगा. पार्टी से क्या मतलब है. पार्टी ने डिस्चार्ज कर दिया है, मुझे अब पार्टी से क्या मतलब है. पार्टी से इस्तीफा दे देंगे.

इसे भी पढ़ें – भाजपा को सबसे अधिक कवरेज, चुनाव आयोग ने  मोदी का कार्यक्रम लाइव दिखाने पर डीडी न्यूज को तलब किया

भाजपा ने संजय सेठ को बनाया है प्रत्याशी

रांची लोकसभा सीट से भाजपा ने इस बार खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ को उम्मीदवार बनाया है. शनिवार को उनके नाम की विधिवत घोषणा की गयी. उसके बाद ही रामटहल चौधरी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया. जब से इस बात की चर्चा हो रही थी कि पार्टी इस बार उनका टिकट काटेगी, तब से वह बागी तेवर अपनाये हुए थे. उन्होंने घोषणा कर रखी थी कि पार्टी का टिकट न मल पाने की स्थिति में वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे.

इसे भी पढ़ें – रांची से संजय सेठ, चतरा से सुनील सिंह और कोडरमा से अन्नपूर्णा होंगी बीजेपी की उम्मीदवार

महतो वोट पर है भरोसा

रांची के सासंद रामटहल चौधरी को बीजेपी के परंपरागत वोट तो मिलते ही थे, उनकी महतो वोट बैंक पर भी अच्छी पकड़ मानी जाती है. रांची लोकसभा सीट में चार लाख से भी अधिक महतो वोटर हैं. श्री चौधरी को उसी वोट बैंक पर पूरा भरोसा है. उन्हें उम्मीद है कि पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बावजूद उन्हें इस वोट बैंक का पूरा समर्थन मिलेगा.

इसे भी पढ़ें – वीडी राम, मनोज यादव, घूरन राम समेत 21 ने किया पांचवें दिन नामांकन

Related Articles

Back to top button