
NewDelhi : शत्रुघ्न सिन्हा आज शुक्रवार को कांग्रेसी हो गये. पटना साहिब से सांसद रहे शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हुए. शत्रुघ्न सिन्हा ने दिल्ली में बिहार भाजपा के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा को भाजपा ने टिकट नहीं दिया था. जान लें कि पटना साहिब से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारा है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में शत्रुघ्न सिन्हा ने नये परिवार और साथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैंने भारी मन से पार्टी छोड़ी है. उन्होंने भाजपा को स्थापना दिवस की बधाई भी दी. इस क्रम में शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का अपमान किया. कहा कि भाजपा में लोगों की कद्र नहीं होती है.
भाजपा में लोकशाही धीरे-धीरे तानाशाही में बदलती गयी. कांग्रेस में शामिल होने के लिए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं सिर्फ और सिर्फ लालू प्रसाद यादव के कहने पर ही कांग्रेस में शामिल हुआ हूं. उन्होंने मुझे कहा कि आप जाओ और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करो. मैं इसके लिए लालू यादव का धन्यवाद देता हूं.
इसे भी पढ़ेंः कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, अमित शाह की उम्मीदवारी खारिज करने की मांग
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, कांग्रेस पार्टी मेरा परिवार है
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मेरा परिवार है और अब मैं इस परिवार का हिस्सा हूं. कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई में योगदान दिया है. भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा वन मैन शो और टू मैन आर्मी बन गयी है. शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने पर केसी वेनुगोपाल ने कहा कि आज कांग्रेस में सबसे बेहतर पॉलिटिशियन शामिल हो रहे हैं. कहा कि एक अच्छे नेता गलत पार्टी में थे, जो अब सही पार्टी में आये है. शत्रुघ्न सिन्हा सप्ताह भर पहले राहुल गांधी से मिले थे . पटना साहिब सीट में पर 1946249 वोटर हैं जिसमें 54.07 प्रतिशत पुरुष और 45.93 प्रतिशत महिला वोटर हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा को 485905 वोट मिले थे और दूसरे नंबर पर कांग्रेस थी जिसने राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था उसे 220100 वोट मिले थे.
जदयू तीसरे, आम आदमी पार्टी चौथे और समाजवादी पार्टी पांचवें नंबर पर रही थी. पटना साहिब सीट से 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अभिनेता शेखर सुमन को मैदान में उतारा था. फिल्म निर्देशक प्रकाश झा भी यहां से प्रत्याशी थे. शेखर सुमन ने बाद में राजनीति से ही किनारा कर लिया




