
Ranchi : भाजपा को जदयू से लोकसभा चुनाव में जितनी मदद चाहिए होगी पार्टी करेगी. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी बैठक करेगी. जिसके बाद तय होगा कि चुनाव को लेकर पार्टी किस तरह से भाजपा को मदद कर सकती है. जैसे भाजपा की ओर से निर्देश दिया जायेगा, पार्टी उसी के अनुरूप काम करेगी.
उक्त बातें जदयू के प्रदेश संयोजक शैलेंद्र महतो ने कहा. वे बुधवार को प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भी राज्य में भाजपा के चुनाव प्रचार को संबोधित करने आ सकते हैं. इस संबध में पिछले रविवार को उनसे बात हुई. जिसमें उन्होंने भाजपा के प्रचार कार्यक्रमों में शामिल होने पर सहमति जताई. भाजपा की ओर से बुलाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार राज्य आ सकते हैं.
इसे भी पढ़ें – इरफान अंसारी के बगावती तेवर, कहा ‘खुद को मार…
विधानसभा है मुख्य लक्ष्य
उन्होंने जानकारी दी कि पार्टी की ओर से पहले से तय है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी अपने कोई उम्मीदवार को नहीं उतारेगी. पार्टी का मुख्य लक्ष्य विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति को मजबूत करना है. इसके लिए पार्टी अभी से तैयार है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की ओर से आदेश दिया गया है कि राज्य में विधानसभा की सभी सीटों के लिए कोर कमेटी का गठन किया जाये. अभी से पार्टी इसकी तैयारी कर रही है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में लोकसभा चुनाव कराने में खर्च होंगे 177 करोड़ रुपये
राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे दौरा
महतो ने कहा कि विधानसभा चुनाव के क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार राज्य दौरे पर आयेंगे. इस दौरान वे यहां अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे. जानकारी दी गयी कि लोकसभा चुनाव के क्रम में भी भाजपा उम्मीदवारों के साथ वे दौरे पर शामिल हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें – अब 14 मई को होगी जगरनाथ महतो केस की हाईकोर्ट में सुनवाई, 12 मई को है…
निर्मल रंजन बनाये गये युवा मोर्चा के संयोजक
जदयू के युवा मोर्चा के संयोजक निर्मल कुमार रंजन को बनाया गया. इसके पूर्व निर्मल रंजन जदयू युवा मोर्चा में ही सचिव थे. इसके साथ ही कई अन्य लोगों ने भी जदूये की सदस्यता ली.
इसे भी पढ़ें – जेएमएमः गिरिडीह से जगरनाथ महतो, जमशेदपुर से चम्पई सोरेन, दुमका से शिबू…




