lok sabha election 2019

गोड्डा लोकसभा से JNU के छात्र नेता वीरेंद्र कुमार होंगे झारखंड जनतांत्रिक महासभा के उम्मीदवार

Deoghar: झारखंड जनतांत्रिक महासभा ने देवघर स्थित शांति आश्रम में प्रेस कांफ्रेंस कर गोड्डा लोकसभा सीट से जेएनयू के छात्र नेता वीरेन्द्र कुमार को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की. प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए झारखंड जनतांत्रिक महासभा की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व संथाल परगना संयोजक सुरेंद्र महोली ने बताया कि वीरेन्द्र कुमार लंबे समय से छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं. जेएनयू में सामाजिक न्याय के सवालों पर लड़ते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन का दमन झेलते रहे हैं. छात्र राजनीति के साथ दलितों-पिछड़ों-आदिवासियों-अल्पसंख्यकों-महिलाओं के सवाल पर संघर्ष में सक्रिय रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – जेएमएमः गिरिडीह से जगरनाथ महतो, जमशेदपुर से चम्पई सोरेन, दुमका से शिबू सोरेन और राजमहल से विजय हांसदा मैदान में

भाजपा के खिलाफ है लड़ाईः वीरेंद्र

प्रेस को सम्बोधित करते हुए वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारों के सामाजिक न्याय विरोधी-सांप्रदायिक फासीवादी हमले का मुकाबला लगातार झारखंड की जनता कर रही है. लोकसभा और विधानसभा में विपक्षी पार्टियां जनता के पक्ष से अपनी भूमिका अदा करने में विफल रही हैं. उन्होंने कहा कि गोड्डा में अडानी का राज कायम हो गया है. गोड्डा लोकसभा में हमारी लड़ाई भाजपा के खिलाफ है यह चुनाव हमलोग भाजपा और अडानी के खिलाफ लड़ रहे हैं. प्रेस कांफ्रेंस में शिवेंदु कुमार, मोहन मुर्मू, भवेश कुमार, कृष्ण बल्लभ शर्मा तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – लोकसभा नहीं, विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है पार्टी : जदयू

Related Articles

Back to top button