JharkhandRanchi

सरकार ने कर सरलीकरण को लेकर कोई प्रयास नहीं किया : एआइएफटीपी

Ranchi : ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रेक्टीशनर्स इस्टर्न जोन, झारखंड इंकम टैक्स एसोसिएशन झारखंड कॉमर्सियल टैक्स बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में रांची में दो दिवसीय 6 और 7 अप्रैल को नेशनल टैक्स कांफ्रेंस का आयोजन किया जायेगा. इस दो दिवसीय कांफ्रेंस के पेट्रोन और कर सलाहकार एसके पोद्दार ने कहा कि अगर टैक्सेशन का ईमानदारी से अमल किया जाये तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो जायेगी, साथ ही कहा कि टैक्सेशन कानून को में अभी और सुधार की जरूरत है. सरकार ने कर दाताओं के लिए कर के सरलीकरण को लेकर कोई प्रयास नहीं किया है.

रांची क्लब में आयोजित होने वाले नेशनल टैक्स कांफ्रेंस के दौरान इन विषयों पर चर्चा होगी. इस दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेस में देश भर से 700 से अधिक डेलिगेट्स भाग लेंगे. सुप्रीम कोर्ट के जज विनित शरण मुख्य अतिथि होंगे. इस काफ्रेंस के दौरान इंकम टैक्स और जीएसटी जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा होगी. इसको लेकर प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था.

इसे भी पढ़ें –अब 14 मई को होगी जगरनाथ महतो केस की हाईकोर्ट में सुनवाई, 12 मई को है गिरिडीह लोकसभा का मतदान

5 टेक्निकल सेशन का होगा आयोजन, हाईकोर्ट के जज करेंगे चेयर

इस दो दिवसीय सेमिनार के दौरान 5 टेक्निकल सेशन का आयोजन किया जायेगा. सभी टेक्निकल सेशन को हाईकोर्ट के जज चेयर करेंगे. विभिन्न सेमिनार में भाग लेने के लिए देशभर के 5 हाईकोर्ट के जज आयेंगे. टेक्निकल सेशन के दौरान जीएसटी ऑन रियल इस्टेट, डीम्ड इंकम, डेवलपमेंट ट्रांजेक्शन इन रियल इस्टेट, बेनामी संपत्ति, ऑडिट एंड एनुअल रिटर्न इन जीएसटी जैसे विषयों पर चर्चा होगी.

इसे भी पढ़ें – जेएमएमः गिरिडीह से जगरनाथ महतो, जमशेदपुर से चम्पई सोरेन, दुमका से शिबू सोरेन और राजमहल से विजय…

देश के टॉप टैक्स विषयों के जानकार होंगे स्पीकर

दो दिवसीय कांफ्रेंस के दौरान देश भर के टैक्स विषय के जानकार भाग लेंगे. ये एक्पर्ट विभिन्न टॉपिक पर सेमिनार के दौरान स्पीकर होंगे. डॉ गिरिश आहुजा, कपिल गोयल, एस वेंकेटरमानी, विमल जैन और ए.के श्रीवास्तव विभिन्न सेमिनार को संबोधित करेंगे. एआइएफटीपी  के चेयरमैन संदीप गाड़ोदिया ने बताया कि हर साल सात आठ जगहों पर देश भर में ऐसे सेमिनार का अयोजन किया जाता है. सेमिनार के दौरान टैक्स के कड़े कानूनों को समझाने का प्रयास किया जाता है.

इसे भी पढ़ें – आठ किलो अफीम और ढाई लाख रुपये के साथ मैकेनिकल इंजीनि‍यर समेत 6 तस्कर गिरफ्तार

क्या है एआइएफटीपी

एआइएफटीपी कर सलाहकारों का एसोसिएशन है. इसमें सभी कर सलाहकार, वकील, सीए, कंपनी सेक्रेट्री सभी मेंबर होते हैं. एआइएफटीपी सभी के बढ़ोतरी के लिए काम करता है. इसकी स्थापना 42 साल पहले की गयी थी. एआइएफटीपी  पढ़ना, लिखना, समझाना पूरी शिक्षा देती है कि टैक्स का काम कैसे किया जाना चाहिए. रांची में 2011 में भी ऐसा आयोजन किया गया था.

इसे भी पढ़ें – कांग्रेस का घोषणा पत्र विनाश काले विपरीत बुद्धि वाला : भाजपा

Related Articles

Back to top button