
Giridih: प्यार के बाद तलाकशुदा युवती से कोलडीहा के युवक ने दूसरी शादी तो कर ली लेकिन अब उसे अपनाने से इंकार कर रहा है. हालांकि इलाके के वार्ड पार्षद ने मामले को पंचायत में सुलझा लेने का दावा किया तो दूसरी तरफ अब युवती इंसाफ मांग रही है.
युवक के प्यार और शादी के झांसे में फंसी युवती को पंचायत में मामला सुलझने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है क्योंकि युवक पिंटू दास के फरार होने की बात कही जा रही है. धोखा खाई युवती को शक है कि वह कोलडीहा स्थित अपने घर पर है, लेकिन उसके परिवार वालों ने उसे छिपा दिया है.
मामला गिरिडीह के नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा से जुड़ा हुआ है. युवक पिंटू दास शहर के कोलडीहा का रहने वाला है, जबकि पीड़िता मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जोगीटांड गांव की रहने वाली बताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें :दिल्ली हाइकोर्ट ने जूही चावला पर लगाया 20 लाख का जुर्माना, 5जी टेक्नोलॉजी पर दायर याचिका खारिज
जानकारी के अनुसार पिंटू दास और पीड़िता ने समाजिक रूप से बीते 24 मई को महिला थाना के समीप मंदिर में शादी की थी.
शादी के बाद पिंटू ने युवती से उसकी पहली शादी का तलाक का पेपर लाने को कहा, शादी के बाद काफी दिन शुक्रवार को पिंकी अपने पति पिंटू दास के घर तलाक का पेपर लेकर पहुंची, लेकिन पिंकी को देख पिंटू के परिजनों ने कह दिया कि पिंटू गिरिडीह से काम के कारण गिरिडीह से बाहर गया हुआ है. जबकि पीड़िता को संदेह है कि उसका पति घर पर ही है, जिसे परिजनों ने छिपा दिया है.
इसे भी पढ़ें :Good News : बच्चों को भी लगेगी फाइज़र की वैक्सीन, AIIMS के डायरेक्टर दी जानकारी
दरअसल, युवती की पहली शादी छह साल पहले हुई थी. लेकिन शादी के बाद तलाक भी हो गया. इसके बाद उसका संपर्क कोलडीहा के पिंटू दास से हुआ. उससे शादी करने का भरोसा बढ़ाकर पिंटू उसे गिरिडीह से घुमाने के लिए बाहर ले गया. आरोप है कि बाहर ले जाकर पिंटू ने युवती का यौन शोषण तक किया.
इस दौरान दोनों बीते मई माह में लौटे तो 24 मई को दोनों ने शादी कर ली. लेकिन अब परिजनों के दबाव में पिंटू अपनी पत्नी को रखने से इंकार कर रहा है.
इसे भी पढ़ें :MS DHONI के घर फिर आया नया मेंबर, पत्नी साक्षी ने बेटी जीवा के साथ फोटो की शेयर




