DhanbadJharkhand

कोल इंडिया और बीसीसीएल की पहल : ड्रोन के द्वारा कोविड-19 अस्पताल सहित आसपास के इलाकों को किया गया सैनिटाइज

Dhanbad : कोल इंडिया और बीसीसीएल की तरफ से धनबाद में अच्छी पहल की शुरुआत की गयी है. धनबाद में ड्रोन से सैनिटाइजेशन की शुरुआत की गयी है. यह धनबाद सहित पूरे झारखंड में पहली शुरुआत है.

शुक्रवार को धनबाद के जगजीवन नगर स्थित बीसीसीएल के कोविड-19 सेंट्रल अस्पताल को ड्रोन के द्वारा सैनिटाइज किया गया. ड्रोन सेंट्रल अस्पताल के ऊपर से चारों ओर सैनिटाइज किया गया.

ड्रोन सैनिटाइजर संचालक ने बताया कि एक बार में 10 लीटर सैनिटाइजर लेकर उड़ने और सेनेटाइज करने की क्षमता रखता है. फिलहाल दो ड्रोन को कोल इंडिया और बीसीसीएल के द्वारा मंगवाया गया है.

इसे भी पढ़ें :दिल्ली हाइकोर्ट ने जूही चावला पर लगाया 20 लाख का जुर्माना, 5जी टेक्नोलॉजी पर दायर याचिका खारिज

Related Articles

Back to top button