
Hazaribagh : हजारीबाग़ जिला के बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापो कला निवासी महादेव यादव की मौत कोयला डंपिंग के दौरान डंपर की चपेट में आने से हो गयी.
बताया गया कि महादेव यादव सीसीएल के सैनिक कंपनी के अधीन अशोका प्रोजेक्ट पिपरवार से राय साइडिंग में हाईवा से कोयला ढुलाई का कार्य करता था.
घटना के बाद मजदूर एकजुट होकर प्रबंधन के खिलाफ उतर गए और परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की. घटना की सूचना पाकर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक अंबा प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचने के बाद कंपनी के साथ त्रिपक्षीय वार्ता की गयी.
इसे भी पढ़ें :पर्यटन और होटल समेत कई सेक्टरों के लिए रिजर्व बैंक ने दी 15,000 करोड़ रुपये की नकदी सुविधा
वार्ता में मृतक की पत्नी को 5 लाख 75 हजार मुआवजा देते हुए बड़ा पुत्र दीपक कुमार यादव को सैनिक कंपनी में नौकरी देने पर सहमति बनी.
इस बीच 25000 नगद एवं 5 लाख 50 हजार मृतक के पत्नी के खाते में जमा कराया गया. त्रिपक्षीय वार्ता में विधायक अंबा प्रसाद, जिला परिषद सदस्य अब्दुल्लाह अंसारी, मुखिया प्रदीप उरांव, प्रताप यादव, कंपनी की ओर से मंगल सिंह, सीसीएल से साइडिंग मैनेजर धीर प्रताप सिंह, नापो खुर्द पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि जगनंदन प्रसाद गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि चंद्रिका साव, गणेश यादव, राजकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे.
इसे भी पढ़ें :दिल्ली हाइकोर्ट ने जूही चावला पर लगाया 20 लाख का जुर्माना, 5जी टेक्नोलॉजी पर दायर याचिका खारिज




