
Ranchi: रांची जिला के स्कूलों में पहली से दसवीं कक्षा में पढ़नेवाले एससी, एसटी और ओबीसी स्टूडेंटस को कल्याण विभाग से मिलनेवाली छात्रवृति का भुगतान नहीं हो सका है.
रांची के विभन्न स्कूलों के 33,290 स्टूडेंट्स को भुगतान नहीं हुआ है. आधार से खाते की सीडिंग मैपिंग नहीं होने के कारण छात्रवृति राशि का हस्तांतरण नहीं हो पाया है. स्टूडेंट्स की छात्रवृति एवं साईकिल की राशि का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से भुगतान किया जाता है.
इसे भी पढ़ें – नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोलनेवाले प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को जदयू ने किया बाहर
बैंक खाते की मैपिंग करानी होगी
जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा सभी प्रधानाध्यापकों से 7 फरवरी तक निश्चित रूप से संबंधित दिक्कत को दूर करा लेने को कहा गया है. प्राचार्य को बैंक से संपर्क कर अपने स्कूल स्टूडेंट्स से बैंक खाता संख्या का आधार के साथ सीडिंग मैपिंग कराना होगा. आधार मैपिंग नहीं एक्टिव होने या लिंक नहीं होने की जानकारी पर भी प्राप्त की जा सकती है.
किसी भी प्रकार की समस्या के निदान के लिए संबंधित प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और, जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक, बैंक ऑफ इण्डिया, रांची जिला से सम्पर्क करने को भी कहा गया है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड सरकार : मंत्रियों के बंटे विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय निगरानी विभाग ने जारी की अधिसूचना



