JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNationalNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

CM हेमंत सोरेन को ED ने तीसरी बार भेजा समन, 9 सितंबर को होगी पूछताछ

Ranchi: जमीन घोटाला मामले में ED ने सीएम हेमंत सोरेन को तीसरा समन भेजा है. ईडी 9 सितंबर को मुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए बुलाया है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही की गई है. बताया जा रहा है कि गुरुवार को समन भेजा गया था, लेकिन इसे रिसिव नही किया गया. इसके बाद शुक्रवार को समन भेजा गया.

सीएम को यह समन रांची में आर्मी व अन्य जमीन घोटाले के ईसीआईआर संख्या 25/23 में किया गया है. ईडी ने सीएम को पहली बार जमीन घोटाला मामले में 8 अगस्त को समन कर 14 अगस्त को पूछताछ के लिए था. लेकिन ईडी के पहले समन पर मुख्यमंत्री पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे थे. इसके बाद ईडी ने सीएम को दूसरा समन 19 अगस्त को भेजकर क 24 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था. सीएम उस दिन भी ईडी कार्यालय नहीं गए. सीएम ने ईडी को पत्र लिखकर बताया कि वे सुप्रीम कोर्ट जा चुके हैं. कोर्ट का जो फैसला होगा, उसके अनुसार ही वे आगे बढ़ेंगे.

सीएम और ईडी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

ईडी ने सीएम को दूसरा समन भेजकर 24 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था. सीएम ने ईडी को पत्र लिखकर बताया कि वे सुप्रीम कोर्ट जा चुके हैं. अब कोर्ट का जो फैसला होगा, उसके अनुसार ही वे आगे बढ़ेंगे. सीएम के तरफ से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता श्वेता सिंह परिहार ने याचिका दायर (34686/2023) की है. इसमें न्याय एवं कानून मंत्रालय और ईडी निदेशालय को प्रतिवादी बनाया है. वही ईडी के तरफ से मुकेश कुमार मरोडिया ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट फाइल किया है. हालांकि, अभी सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है.

Related Articles

Back to top button