
Giridih : मंगलवार की शाम मूसलाधार बारिश के बीच बिजली के गिरने से एक साथ 16 मवेशियों की मौत हो गयी. गिरिडीह के गांवा के बादीडीह गांव में यह घटना घटी. शाम करीब पांच बजे बारिश के दौरान वज्रपात से मवेशियों की मौत हो गयी. इस वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला विमला देवी भी झुलस गयी. महिला विमला देवी मवेशियों को चराने गई हुई थी. इसी दौरान यह हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार बिजली की चपेट में आने से जिन मवेशियों की मौत हुई, उसमें दो गाय, एक बैल समेत अन्य मवेशी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार बादीडीह गांव की महिला विमला देवी मवेशी चरा रही थी. इसी दौरान बिजली कड़कने के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई. इसी क्रम में तेज आवाज के साथ बिजली कड़की और एक साथ 16 मवेशी उसकी चपेट में आ गये. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ें – साहिबगंज में मुन्ना हत्याकांड मामले का हुआ खुलासा,मुख्य आरोपी कुख्यात फूलो महतो गिरफ्तार



